MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, बालाघाट, छिंदवाड़ा में भारी बारिश; पढ़ें ताजा मौसम अपडेट
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में एकबार फिर जोरदार बारिश देखी जा सकती है। एक सितंबर रविवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।
प्रदेश में शनिवार को 9 जिलों में बारिश हुई। नौगांव, धार, गुना, नर्मदापुरम, खरगोन, सीधी इंदौर, उज्जैन, छतरपुर के और बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई। शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक उज्जैन में 23, नौगांव में 19, खरगोन, गुना एवं मलाजखंड में पांच, खंडवा में 3, नर्मदापुरम एवं इंदौर में दो ,सीधी में 1 और धार में 0.2 मिलीलीटर पानी गिरा।

एक जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से 31 अगस्त तक की स्थिति में प्रदेश में औसत से 11 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 10% ज्यादा, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% ज्यादा पानी बरस चुका है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
पांढुर्णा, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, अनूपपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही बैतूल, रायसेन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, शहडोल, सिवनी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, उज्जैन में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।
गलत चमक के साथ होगी बारिश
हरदा, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, रीवा, सीधी, भिंड, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, रतलाम, मंदसौर, छतरपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
यह तंत्र कर रहा काम
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। वहीं, मानसून ट्रफ ऊपर से गुजर रही है। इसके असर से एक से तीन सितंबर तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications