कतर की जेल से रिहा हुए 8 पूर्व भारतीय सैनिक, CM मोहन यादव ने कहा- PM मोदी के कुशल नेतृत्व का हैं परिणाम
MP News: जासूसी के आरोप में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को कतर ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिन्हें भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया। सोमवार सुबह 7 पूर्व भारतीय सैनिक भारत लौट आए हैं। कतर जेल से 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों की रिहाई पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोदी सरकार की कूटनीति की तारीफ की है।
सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल से पूर्व नौसैनिकों के भारत आगमन का वीडियो शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने लिखा 'नए भारत की नई तस्वीर, ये मोदी का इंडिया है। कतर की जेल में बंद 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया हैं। भारत की सफल विदेश नीति का दुनिया में प्रभाव पड़ रहा हैं, यह कूटनीतिक जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम हैं।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 मार्च, 2023 को जासूसी के आरोप में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को गिरफ्तार किया गया था। कतर के कानून के मुताबिक, कानूनी कार्यवाही से गुजरना पड़ा। इस दौरान 8 भारतीयों को मौत की सजा दी गई थी। तब भारत ने कतर के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए अपने नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी विकल्प तलाशने की बात कही थी।
भारतीय की रिहाई पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए डहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। तो वहीं, भारत लौटे नौसेना के पूर्व कर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार का आभार जताया है।












Click it and Unblock the Notifications