MP News: ईसागढ़ में यादव समाज को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री, बोले- सुभाष यादव को CM नहीं बनने दिया

Yadav Samaj Sammelan News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुना लोकसभा क्षेत्र की चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ में यादव समाज के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान कम यादव कांग्रेस पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 13 महीने का समय मिला था, लेकिन गुना क्षेत्र के लिए कोई विकास नहीं किया।

सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी माताओं-बहनों को सामान दृष्टि से देखती है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में BJP ने 6 और कांग्रेस ने सिर्फ 1 महिला को टिकट दिया। बडे दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी माताओं-बहनों को आगे नहीं आने देना चाहती, वह माताओं-बहनों को सम्मान देने में भी कंजूसी करती है।

Mohan Yadav reached Yadav Samaj Sammelan in Chanderi Isagarh of Scindia Guna Lok Sabha constituency

कांग्रेस ने यादव समाज के स्व सुभाष यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, बीजेपी ने प्रदेश में यादव समाज से दो मुख्यमंत्री बनाए हैं। यह बात सीएम डॉ मोहन यादव, गुना लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा के ईशागढ़ में आयोजित यादव समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस ने पाठ्यक्रम में गौरवशाली इतिहास को नहीं जोड़ा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जहां धर्म है, वहां भगवान श्रीकृष्ण हैं और जहां श्रीकृष्ण है वहां यादव है। दुनिया की कोई ताकत इसको झुठला नहीं सकती। जीवन में कष्टों से घबराने वाले घबराते रहेंगे, डरने वाले डरते रहेंगे। डर के आगे कोई निडर खड़ा है वो भगवान श्रीकृष्ण हैं। अंग्रेजों ने 1832 में लॉर्ड मैकाले के माध्यम से जो शिक्षा नीति लागू की, उसमें हमारे जड़ों को काटने का प्रयास किया गया था। 1947 में जब देश आजाद हुआ, तब कांग्रेस को गौरवशाली इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने वो प्रयास भी नहीं किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करके सभी महापुरुषों, देवी-देवताओं और आजादी के क्रांतिवीरों के जीवन के अच्छे पाठ को पाठ्यक्रमों में जोड़ने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केवल भाजपा एकमात्र राजनैतिक दल है जो संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करती है।

Mohan Yadav reached Yadav Samaj Sammelan in Chanderi Isagarh of Scindia Guna Lok Sabha constituency

यह वीरों-बहादुरों की भूमि है, भाजपा सरकार सबकी चिंता करती है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 2018 में कांग्रेस को 13 महीने का समय मिला था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने गुना, अशोकनगर की तरफ ध्यान नहीं दिया। हमारे 100 दिन के कार्यकाल में हमारी सरकार ने गुना, अशोकनगर के लिए विश्वविद्यालय के साथ युवाओं को बहुत बड़ी सौगात दी। यह वीरों और बहादुरों का क्षेत्र है। यहां पर हमने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय भी दिया है। जिसके माध्यम से युवा पढ़ेंगे, आगे बढ़ेंगे। युवाओं को मान सम्मान मिलेगा। 3 महीने की सरकार में 100 से ज्यादा फैसले लिए गए। भाजपा की संवेदनशील सरकार है। गुना में बस दुर्घटना हुई थी, उस घटना में जो लोग भी जिम्मेदार थे सभी को हटा दिया था। गरीबों की औकात बताने वाले, भाजपा की सरकार में नहीं हो सकते। हमारी संवेदनशील, सबको साथ लेकर चलने वाली और सबकी चिंता करने वाली सरकार है।

गौवंश के लिए एंबुलेंस के साथ अनुदान दोगुना किया

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण के समय से गौ पालन कर रहा है। आज भी यादव समाज गायों को पालते हैं। हमने निर्णय लिया है कि सड़कों पर गौ माता को बेसहारा नहीं छोड़ेंगे, उनकी पूरी चिंता भाजपा सरकार करेगी। जैसे आदमी के इलाज के लिए एंबुलेंस आती है, वैसे ही गौ माता के इलाज के लिए भी अब एंबुलेंस बुलाकर उनका भी इलाज करने का निर्णय लिया है। गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान को भी 100 प्रतिशत बढ़ाकर उसे दोगुना कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मैं जो भी कार्य कर रहा हूं यह आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से मिला है। श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया। आप सभी लोग संकल्प लें कि श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे और पार्टी प्रत्याशी श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+