मध्य प्रदेश: पूंछ में शहीद हुए विक्की पहाड़े के निवास स्थान पहुंचे सीएम मोहन यादव, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए हमले में अपने प्राण न्योछावर करने वाले मां भारती के वीर सपूत और छिंदवाड़ा जिले का गौरव शहीद विक्की पहाड़े जी की शहादत से हृदय व्यथित है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ हैं। आज पूर्वाह्न के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अपने सर्वोच्च कर्तव्य को निभाने वाले शहीद विक्की पहाड़े जी के निवास स्थान पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि शोकाकुल परिवार के सदस्यों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। बाबा महाकाल परिवार को संबल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमें गर्व है अपने बहादुर जवान विक्की पहाड़े जी पर जो अपने कर्तव्य की बलिवेदी पर बलिदान हो गये। यह कायराना हरकत करने वालों को इसका परिणाम भुगतना होगा। मैं वीर जवान को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। परमपिता परमेश्वर से कामना करता हूं कि वह अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दें।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने जौहर दिवस पर सभी राजपूत वीरांगनाओं को किया कोटि-कोटि नमन












Click it and Unblock the Notifications