मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर उन्हें नमन किया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की सेवा में समर्पित, दानवीर भामाशाह जी को जयंती पर सादर नमन करता हूं।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पराक्रमी महाराणा प्रताप जी की सहायता के लिए आपने तन-मन-धन सर्वस्व समर्पित कर दिया। आपका जीवन मातृभूमि की सेवा, अद्वितीय समर्पण और सहयोग के लिए युवाओं को अनंतकाल तक प्रेरणा देता रहेगा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने बीजेपी नेता अरविंद मेनन को जन्मदिन की दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications