MP News: सीएम मोहन यादव ने किया बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन, पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महान कवि और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' की रचना करने वाले प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, गद्यकार और पत्रकार बंकिम चन्द्र चटर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

ज्ञात हो कि भारत के राष्ट्रीय गीत' वंदे मातरम्' के रचियता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी का जन्म 27 जून 1838 को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांठलपाड़ा नामक गांव में एक सशक्त और बंगाली परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम बंकिम चंद्र चटर्जी था, किंतु लोग उन्हें बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के नाम से पुकारते हैं। 8 अप्रैल 1894 को महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को भारत समेत विदेशों में भी इनकी रचनाओं के लिए जाना जाता है।
बंकिम बाबू की रचना 'आनंदमठ' सर्वाधिक चर्चित हुई थी, इसमें ही बंकिमचंद्र जी ने वंदेमातरम् गीत को प्रथम बार लिखा था. जो आगे 1937 में भारत का राष्ट्रीय गीत कहलाया।
यह भी पढ़ें CG: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि आज, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन












Click it and Unblock the Notifications