CG: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि आज, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान कवि और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

ज्ञात हो कि भारत के राष्ट्रीय गीत' वंदे मातरम्' के रचियता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी का जन्म 27 जून 1838 को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांठलपाड़ा नामक गांव में एक समृद्ध और बंगाली परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम बंकिम चंद्र चटर्जी था, किंतु लोग उन्हें बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के नाम से जानते हैं। 8 अप्रैल 1894 को महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को भारत देश के अलावा विदेशों में भी इनकी रचनाओं के लिए जाना जाता है।
बंकिम बाबू की रचना 'आनंदमठ' सर्वाधिक लोकप्रिय हुई थी, इसमें ही बंकिमचंद्र जी ने वंदेमातरम् गीत को प्रथम बार लिखा था। जो आगे 1937 में भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित हुआ।
यह भी पढ़ें शहीद मंगल पांडेय का बलिदान दिवस आज, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन












Click it and Unblock the Notifications