MP: महाराज के चरणों में लोट गए मोहन के मंत्री, प्रद्युम्न सिंह दंडवत होकर सिंधिया के पैरों में रख दिया सिर
MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुलदस्ता भेंट करने के बाद प्रदुम्न सिंह तोमर ने घुटने टेकते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पैरों में अपना सिर रख दिया।
MP News: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव के कैबिनेट का सोमवार को विस्तार हुआ है। जहां प्रद्युमन सिंह तोमर शपथ लेने से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के चरणों में दंडवत प्रणाम हो गए। भोपाल एयरपोर्ट पर हुए इस घटनाक्रम की तस्वीरें पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तोमर को केंद्रीय मंत्री सिंधिया का कट्टर समर्थक माना जाता है।
दरअसल, सोमवार को राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। राजभवन में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नई दिल्ली से भोपाल पहुंचे हुए थे।

समारोह के कुछ देर पहले राजा भोज एयरपोर्ट पर सिंधिया को लेने उनके तमाम सपोर्टर विधायक पहुंचे हुए थे।इसी दौरान गुलदस्ता भेंट करने के बाद प्रदुम्न सिंह तोमर ने घुटने टेकते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पैरों में लेट कर दंडवत प्रणाम करने लगे। यह देख सिंधिया ने तुरंत तोमर को अपने हाथों से उठाया और गले लगाया। साथ ही फिर से मंत्री बनने की शुभकामनाएं और बधाई दी।
प्रदुम्न सिंह तोमर शिवराज सरकार में भी ऊर्जा मंत्री थे। साथ ही 2018 में बनी कांग्रेस सरकार में कमलनाथ के मंत्री थे। प्रदुम्न सिंह को ग्वालियर के महाराज यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा सपोर्टर माना जाता है।
साल 2020 में कांग्रेस छोड़कर अपने नेता सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वालों में प्रदुम्न सिंह तोमर का नाम भी सबसे ऊपर आता है। तोमर ग्वालियर विधानसभा सीट पर पहले कांग्रेस और फिर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए।












Click it and Unblock the Notifications