MP News: नए साल में कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी में मोहन सरकार

MP की मोहन यादव सरकार लगातार कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले ले रही है। यही कारण है कि, एक बार फिर मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए बड़ा फैसला लेने का मन बनाया है, जहां मोहन सरकार नए साल में सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

डॉ. मोहन यादव सरकार प्रदेश के लगभग साढ़े 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को नए साल में 4% डीए का तोहफा देने जा रही है, जिसके लिए वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दिया है, जहां अब इसे लेकर फैसला लिया जाएगा।

Bhopal

कुछ ऐसा है मामला

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 42% डीए मिल रहा है। वहीं 4% बड़े हुए महंगाई भत्ते की किस्त मिलने से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के समान हो जाएगा, जहां सरकारी कर्मचारियों को 46% तक डीए मिल सकेगा। वित्त विभाग के द्वारा डीए में बढ़ोतरी के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार कर्मचारियों को यदि 4% अतिरिक्त दिए दिया जाता है तो हर महीने लगभग 160 करोड रुपए का अतिरिक्त भार सरकार पर आएगा। इस तरह वित्तीय वर्ष के बकाया 3 महीना में यह खर्चा 480 करोड रुपए का होगा।

अलर्ट नजर आ रही मोहन सरकार

MP की मोहन यादव सरकार स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार सकारात्मक प्रयास करती नजर आ रही है। इसी के चलते हाल ही में इसलिए मोहन यादव ने स्कूली शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए बड़ी बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा- निर्देश प्रदान किए हैं। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के साथ-साथ CM राइज स्कूल में अच्छी व्यवस्थाएं बच्चों को मिल सके इसे लेकर सरकार अलर्ट नजर आ रही है। यही कारण है कि, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में CM मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए खास रणनीति तैयार करने की निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े- MP News: ट्रैफिक सुधार की दिशा में काम रही मोहन सरकार, BRTS के लिए कारगर प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+