MP News: अवैध तरीके से मीट, मांस-मछली बेच रहे दुकानदारों पर मोहन यादव सरकार का एक्शन, लगाया जुर्माना
MP News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की 29 सीटों पर मतदान हो जाने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश में लगातार नियम विरोध कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बता दे नगरी प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी संभागों में मांस-मछली के अवैध बिक्री पर कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मांस-मछली की अवैध बिक्री पर कार्रवाई में भोपाल संभाग में नगरपालिक निगम में एक, नगरपालिका परिषद में 18 और नगर परिषद में 35, इस प्रकार कुल 54 स्थानों पर 51 बिक्री केन्द्रों पर 4 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नर्मदापुरम संभाग में नगरपालिका परिषद 4, नगर परिषद 9, कुल निकाय 13 में 21 विक्रय केन्द्रों पर 1700 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

ग्वालियर संभाग में नगरपालिक निगम एक, नगरपालिका परिषद 7, नगर परिषद 27, कुल निकाय 35 में 33 विक्रय केन्द्रों पर 8750 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया। उज्जैन संभाग में नगरपालिक निगम में 3, नगरपालिका परिषद में 10, नगर परिषद में 53, कुल निकाय 66 में 13 विक्रय केन्द्रों पर 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। रीवा संभाग में नगरपालिक निगम में 3, नगरपालिका परिषद में 2, नगर परिषद में 27, कुल निकाय 32 में 116 केन्द्रों पर 18 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसी तरह आर्थिक राजधानी इंदौर संभाग में नगरपालिक निगम में 3, नगरपालिका परिषद में 11, नगर परिषद में 41, कुल 55 निकायों में 22 विक्रय केन्द्रों पर 6200 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। सागर संभाग में नगरपालिक निगम एक, नगरपालिका परिषद 13, नगर परिषद 44, कुल निकाय 58 में 12 विक्रय केन्द्रों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

वहीं शहडोल संभाग में नगरपालिका परिषद में 8, नगर परिषद में 14, कुल 22 निकायों में 95 केन्द्रों पर 25 हजार 300 रुपये, जबलपुर संभाग में नगरपालिक निगम में 3, नगरपालिका परिषद में 19, नगर परिषद में 32, कुल निकाय 54 में 59 विक्रय केन्द्रों पर 11 हजार 650 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया। इसी तरह, चम्बल संभाग में 2 नगरपालिका निगम, 6 नगरपालिका परिषद, 16 नगर परिषद, कुल निकाय 24 में 20 बिक्री केन्द्रों पर कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications