मध्य प्रदेश: जबलपुर में ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों की मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया गहरा दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में 5 बच्चों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जबलपुर जिले के तिनेटा देवरी में ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हादसे में जो 2 बच्चे घायल हुए हैं, उनके उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शासन द्वारा मृतक बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायलों के लिए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को दी हार्दिक बधाई












Click it and Unblock the Notifications