MP News: लोकसभा चुनाव के बाद होगा मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस से आए नेता बन सकते हैं मंत्री

कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले और भाजपा का दामन थामने वाले दो विधायकों और एक पूर्व विधायक को जल्द ही भाजपा सरकार अपने मंत्रिमंडल में जगह दे सकती है। इनमें से एक ने तो पिछले महीने ही अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन बाकी के दो विधायकों ने अब तक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है, ऐसे में अब उनके जल्द ही इस्तीफा दिए जाने को लेकर भी अटकलें तेज हो गई है।

लोकसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद प्रयास लगाया जा रहे हैं कि इन तीनों को डॉक्टर मोहन यादव अपनी कैबिनेट में शामिल कर सकते हैं इनमें कांग्रेस के 6 बार के विधायक राम निवास रावत और कांग्रेस के टिकट पर बीना से चुनाव लड़कर पहली बार विधानसभा पहुंची निर्मला सप्रे के अलावा अमरवाड़ा के पूर्व विधायक कमलेश शाह का नाम भी शामिल है।

Mohan Yadav cabinet will expanded after Lok Sabha elections leaders from Congress can become ministers

इन तीनों में से शाह ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा की सदस्यता ली थी जबकि रावत और सप्रे ने मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ भाजपा का मंच शेयर किया, लेकिन अब तक विधानसभा की सदस्य सदस्यता से दोनों ने इस्तीफा नहीं दिया।

कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में

लोकसभा चुनाव में परफॉर्मेंस के आधार पर मंत्री और विधायकों का भाजपा संगठन में रिपोर्ट कार्ड तैयार हो रहा है। लोकसभा चुनाव में जिन मंत्रियों के क्षेत्र में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल नहीं रहेगी। उनकी मुश्किलें पढ़ सकती हैं। ऐसे में उनकी कुर्सी पर भी खतरा मंडरा सकता है। हालांकि डॉ मोहन यादव कैबिनेट भैया अभी 30 मंत्री हैं जबकि तीन मंत्री और बनाए जा सकते है।

इधर कांग्रेस देगी विधानसभा को आवेदन

रामनिवास रावत निर्मला सप्रे की विधानसभा से सदस्यता समाप्त करने के लिए कांग्रेस विधायक दल जल्द ही विधानसभा सचिवालय को एक आवेदन देगा। इस तरह का एक आवेदन पिछले विधानसभा में सचिन बिरला को भी लेकर कांग्रेस ने दिया था लेकिन कांग्रेस का आवेदन निरस्त हो गया था अब मामला मंत्री बनाए जाने को लेकर चल रहा है इसलिए यह माना जा रहा है कि दोनों ही विधायक जल ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+