Mohan Yadav सरकार के मंत्रिमंडल का कब होगा गठन, कैलाश विजयवर्गीय ने बताई तारीख

Mohan Yadav सरकार में मंत्री कौन और कब बनेगा?, फिलहाल इसे लेकर सियातत में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं इन्हीं सभी चर्चाओं को लेकर जब बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा गया की, मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा, तो इसका जवाब देते हुए विजयवर्गीय ने एक तारीख बताई, वहीं अब संभावना जताई जा रही है की इसी तारीख को मोहन यादव सरकार अपना मंत्रिमंडल बना सकती है.

सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी उनसे पूछा गया की प्रदेश की नई नवेरी मोहन यादव सरकार आखिर कब तक अपने मंत्रिंमंडल का गठन करेगी, तो इसके जवाब में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, 17 तारीख को एक बैठक होगी, इसके बाद सबकुछ तय हो जाएगा.

Indore

विपक्ष पर साधा निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि विपक्ष ने बहुत छोटी चीज को बहुत बड़ा बना दिया, जबकि उससे बड़ा तो यह था कि कांग्रेस के संसद के घर से बेनामी 400 करोड़ की संपत्ति मिली है, उसका जवाब तो किसी ने दिया नहीं, और वह कैसे दब जाए इसलिए संसद की सुरक्षा के विषय को जबरदस्ती, जो कि इतना बड़ा इश्यू नहीं है, उसकी जांच हो रही है। गृहमंत्री ने कह दिया उसकी जांच करेंगे, उसकी तह तक जाएंगे, उसके बाद भी यदि संसद में हंगामा कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि, उनका इरादा नेक नहीं है।

इसी के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सियासत में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि, मैं अभी बड़ी भूमिका में हूं पार्टी का महामंत्री हूं, साथी उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि ही 17 तारीख को एक बैठक है, उसके बाद कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़े- Mohan Yadav ने PM MODI के साथ तय किया मंत्रिमंडल, इस दिन हो सकता है गठन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+