लड़की ने इंदौर के चौराहे पर किया जोरदार डांस, वायरल वीडियो देख गृहमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

इंदौर, 15 सितंबर: मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से एक मॉडल का वीडियो सामने आया है, जो चौराहे पर डांस कर रही हैं। श्रेया कालरा नाम की इस मॉडल ने इंदौर के रसोमा चौराहे की जेब्रा क्रॉसिंग पर डांस किया है। लड़की के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश के गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

    लड़की ने इंदौर के चौराहे पर किया जोरदार डांस, वायरल वीडियो देख गृहमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश
    दो दिन पहले शेयर किया था डांस

    दो दिन पहले शेयर किया था डांस

    श्रेया कालरा ने अपने इंस्टा पर ये वीडियो दो दिन पहले मंगलवार पोस्ट किया था। इसमें दिख रहा है कि रेड लाइट होते ही श्रेया दौड़कर चौराहे पर जाती हैं और डांस करने लगती हैं। करीब 30 सेकेंड का उनका ये वीडियो है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि कभी भी ट्रैफिक के नियम ना तोड़ें। लाल बत्ती होने पर रुकें, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं डांस कर रही हूं और मास्क भी जरूर पहनें।

    वायरल हुआ वीडियो

    श्रेया कालरा ने का ये वीडियो पहले दिन तो ज्यादा लोगों की निगाह में नहीं आया लेकिन अब वायरल हो रहा है। जिसके बाद उन पर कार्रवाई भी हो रही है। मामले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर फ्लैश मॉब करने को लेकर मॉडल पर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। फ्लैश मॉब का भाव भले ही कुछ हो लेकिन तरीका गलत है। फ्लैश मॉब के नाम पर लोगों में इस तरह की नई परंपरा ना बढ़ने पाए इसलिए युवती पर कार्रवाई की जा रही है।

    मॉडल ने कहा- नहीं तोड़ा कोई नियम

    मॉडल ने कहा- नहीं तोड़ा कोई नियम

    इंदौर के रसोमा चौराहे पर डांस को लेकर ट्रैफिर पुलिस की ओर से नोटिस को लेकर श्रेया कालरा ने कहा है कि उसका मकसद लोगों को मास्क के प्रति जागरुक करना था। श्रेया ने सोशल मीडिया पर वीड‍ियो जारी करते हुए कहा क‍ि उसकी ओर से कोई भी ट्रैफ‍िक रूल ब्रेक नहीं क‍िया गया है, जब स‍िग्नल रेड था तब उन्होंने जेब्रा क्रॉसिंग पर डांस कर लोगों को ट्रैफ‍िक रूल्स फॉलो करने और कोव‍िड प्रोटोकॉल को गंभीरता से लेने के लिए जागरुक किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+