MP: मोबाइल चार्जिंग पर लगाते ही चोरी हो जाएगा डाटा, कैसे रहें अलर्ट, पुलिस ने बताया

मध्य प्रदेश में इन दिनों मोबाइल से डाटा चोरी होने के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां लगातार बढ़ते इन मामलों को लेकर अब मध्य प्रदेश पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में यह बताया गया है कि, सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल चार्जिंग के दौरान डाटा चोरी हो सकता है, जहां सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल चार्जिंग को लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

Indore

USB के जरिए डेटा ट्रांसफर

पुलिस की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि, USB केबल न केवल डिवाइस को चार्ज करती है बल्कि डेटा ट्रांसफर भी करती है। जूस जैकिंग में, हैकर्स चार्जिग पोर्ट या केबल को इस तरह से मॉडिफाई कर देते हैं कि उन्हें आपकी डिवाइस तक अनधिकृत पहुंच मिल जाए।

मैलवेयर इंस्टॉल:

जब आप अपने डिवाइस को ऐसे पोर्ट में लगाते हैं, तो उसमें मैलवेयर इंस्टॉल किया जा सकता है, जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे पासवर्ड, बैंकिंग ऐप्स या पर्सनल जानकारी तक पहुंच बना सकता है।

बचाव के तरीके:

हमेशा अपने चार्जिंग केबल का उपयोग करें और डिवाइस को सीधे पावर सॉकेट में लगाएं।

इमरजेंसी के लिए पोर्टेबल पावर बैंक साथ रखें। USB डेटा ब्लॉकर (चार्ज-ओनली अडैप्टर) का उपयोग करें, जो डेटा ट्रांसफर को रोकता है।

किसी भी अनजान या सार्वजनिक USB पोर्ट और केबल का उपयोग करने से बचें। सतर्क रहें और अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें!

जूस जैकिंग

एक प्रकार का साइबर अटैक है, जिसमें हैकर्स सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन (जैसे एयरपोर्ट, मॉल, कैफे आदि) का उपयोग करके आपके डिवाइस से डेटा चुरा सकते हैं या उसमें मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं। यह तब होता है जब आप अपने फोन या डिवाइस को किसी संदिग्ध USB चार्जिंग स्टेशन या केबल से कनेक्ट करते हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश में इन दिनों मोबाइल से डाटा चोरी होने के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां लगातार बढ़ते इन मामलों को लेकर अब मध्य प्रदेश पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

ये भी पढ़े- Budget 2025: बजट से क्या चाहते हैं सराफा कारोबारी?, मोदी सरकार के नाम दिया संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+