Budget 2025: बजट से क्या चाहते हैं सराफा कारोबारी?, मोदी सरकार के नाम दिया संदेश
Budget 2025: देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 फरवरी यानी शनिवार को संसद में बजट पेश करने जा रही हैं, जहां इस बजट से देश के सराफा बाजार को कई सारी उम्मीदें हैं। इसी को लेकर इंदौर सराफा बाजार के व्यवसायियों ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए अपने सुझाव सरकार के साथ साझा किए हैं।
सर्राफा व्यापारियों ने मोदी सरकार को संदेश देते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है, जहां उन्होंने आगामी बजट से कई सारी उम्मीदें होने की बात कही है। सर्राफा व्यापारियों के माने तो देश का यह आगामी बजट कई उम्मीदें लेकर आएगा।

इंदौर सराफा बाजार के कोषाध्यक्ष अजय लाहोटी बताते हैं कि, हमारे देश में छोटे व्यापारी जो की फुटकर व्यापारी है, उनकी संख्या 90 प्रतिशत है, वहीं बड़े व्यापारियों की संख्या 5 से 10 प्रतिशत है। मैं चाहता हूं जो छोटे व्यापारी हैं, उनकी ओर ध्यान इस बजट में दिया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश में लगभग 2 लाख से ज्यादा सोना-चांदी के व्यापारी हैं, जिनमें से 1 लाख 80 हजार व्यापारी साहूकारी करते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें लाइसेंस दिया जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश में लाइसेंस नहीं दिया जा रहा। केंद्र सरकार राज्य सरकार को ऐसा आदेश दे, जिसके चलते हमें व्यापार करने में आसानी हो।
अजय लाहोटी बताते हैं कि, छोटे व्यापारी से टैक्स का प्रावधान हो, बड़े व्यापारी से टैक्स का प्रावधान हो, लेकिन सरलीकरण होना चाहिए। व्यापारी ईमानदार है, जैसा सरकार चाहती है, वैसा व्यापार करता है। हम चाहते हैं, सरकार की उम्मीद के साथ है। सरकार, आम बजट जो लाना चाहती है, वह इस प्रकार से लाए की आम नागरिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बजट सुविधाजनक होना चाहिए। पूरे देश में मध्यम वर्ग परिवार ज्यादा है, उनका इस बजट में ध्यान रखा जाना चाहिए।
अजय लाहोटी बताते हैं कि, दूसरे राज्यों में जब अच्छे डिजाइन की वस्तुएं मिलती है, तो यहां का व्यापारी वहां से व्यापार करता है, लेकिन उसे दूसरे राज्यों से यहां सामान लाने ले जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है। सरकार को चाहिए कि, जब व्यापारी बिल दिखता है, तो उस बिल को मानकर उसे आसान किया जाना चाहिए, ताकि व्यापारी में डर नहीं रहे, इस प्रकार की नीति और सुरक्षा सरकार से हम चाहते हैं।
ये भी पढ़े- MP News: पीएम नरेंद्र मोदी को किस बात से लगता है डर?, महू में राहुल गांधी ने बताया












Click it and Unblock the Notifications