MP: भीड़ का खौफनाक चेहरा, गौकशी के शक में दो आदिवासियों को पीट-पीटकर मार डाला

भोपाल, 04 मई: मध्य प्रदेश में भीड़ का खौफनाक चेहरा सामने आया है। प्रदेश के सिवनी जिले में गोहत्या के आरोप में दो आदिवासी पुरुषों को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक 20 लोगों की भीड़ आदिवासियों के घर में घुसी और उन पर गौकशी का आरोप लगाया। फिर उन्होंने कथित तौर पर दो लोगों को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हमलावर भीड ने एक अन्य शख्स को भी घायल कर दिया है।

mob lynching

भीड़ के दो आदिवासियों की हत्या करने की घटना बदलपार चौकी के सागर और सिमरिया गांव की है। जहां देर रात 15 से 20 लोगों ने दो आदिवासियों को कथित तौर पर गोमांस के साथ पकड़ लिया और बगैर पुलिस को सूचना दिए उनकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं मंगलवार को कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया जबलपुर-नागपुर हाईवे पर धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, घटना के बाद सिवनी पुलिस प्रमुख और अन्य अधिकारियों ने आदिवासियों के घर का दौरा किया।

घटना के बाद पुलिस ने कहा कि 20 लोगों को आरोपित किया गया है, जिनमें से छह पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके मरावी ने बताया कि दो आदिवासी लोगों की मौत हो गई है। यह आरोप लगाया गया था कि 15-20 लोगों का एक ग्रुप पीड़ितों के घर गया, उन पर एक गाय की हत्या का आरोप लगाया और हमला कर किया। अस्पताल ले जाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य को मामूली चोटें आईं है।

मरावी ने आगे कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ आरोपियों के नाम (शिकायत में) हैं और अन्य अज्ञात हैं। हमने दो-तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। करीब 12 किलो मांस पीड़ितों के घर में पाया गया है। हमले में घायल शिकायतकर्ता ब्रजेश बत्ती ने कहा कि भीड़ ने दो आदिवासियों, संपत बट्टी और ढांसा को बेरहमी से पीटा और जब वह वहां गए तो उन्हें भी पीटा गया। कांग्रेस ने हाई लेवल जांच और तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+