MLA रामबाई ने बच्ची की तरह उठाया चकेरी मेले का आनंद, जंपिंग पैड पर उछलते का VIDEOवायरल

दमोह। वर्ष 2010 में आई फिल्म इश्किया का 'दिल तो बच्चा है जी' गाना तो आपने जरूर सुना होगा। आज देख भी लिजिए। जंपिंग पैड (झूला) पर उछल रही यह कोई मासूम बच्ची नहीं बल्कि विधायक हैं। मध्य प्रदेश के पथरिया सीट से। नाम है रामबाई। जगह है दमोह जिले के नरसिंहगढ़ का चकेरी मेला। किसी बच्चे की तरह मेले में उछलती, कूदती और खेलती बसपा विधायक रामबाई का किसी वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

 70 गांवों के लोग आए चकेरी मेले में

70 गांवों के लोग आए चकेरी मेले में

बता दें कि दमोह जिले के नरसिंहगढ़, हिंगवानी और किशुनगंज के बीच सुनार व वेवस नदी के संगम पर चकेरी धाम परिसर में वर्षों से चकेरी मेला महात्सव आयोजित होता है। आस-पास के 70 से ज्यादा गांवों के 18 हजार से ज्यादा लोग क्षेत्र का प्रसिद्ध चकेरी मेला देखने आए।

 लोगों ने बनाए विधायक के वीडियो

लोगों ने बनाए विधायक के वीडियो

चकेरी मेले के तीसरे दिन सोमवार को विधायक रामबाई ने भी शिरकत की। उन्होंने किसी बच्चे की तरह मेले का आनंद उठाया। वे मिकी माउस झूला जंपिंग पैड उछलती और गन्ना, सिलबट्टा, ज्वेलरी एवं चाट की दुकानों पर खरीदारी करती भी दिखीं। उन्होंने जंपिंग पैड पर फुटबॉल भी खेली और कूदती रहीं। विधायक को जंपिंग पैड में देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे।

राई गीत पर झूमने लगे लोग

राई गीत पर झूमने लगे लोग

बता दें कि चकेरी मेला महोत्सव में सोमवार को बुंदेलखंड का परंपरागत राई गीत, नगड़िया और ढोलक मजीरा के साथ महिला कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया तो उपस्थित हजारों लोग झूमने लगे। राई नृत्य देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान लोकगीत कलाकार जित्तू खरे ने कहा कि अपनी पुरानी परंपरा जो हम भूलते जा रहे थे, इसे नया रूप देने का काम विधायक रामबाई ने किया। जिसके चलते बुंदेलखंड की प्राचीन परंपरा एक बार फिर लोगों को देखने मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+