जानिए कौन है मितेंद्र सिंह, जिन्हें बनाया गया मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष, विक्रांत भूरिया ने दिया इस
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में बाद फिर बदला हुआ है दरअसल, वर्तमान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने अपने पास से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने मितेंद्र सिंह को एमपी की जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दे विक्रांत भूरिया वर्तमान में विधायक भी है और अपने पिता कांतिलाल भूरिया के चुनाव प्रचार में सक्रिय है। कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया को रतलाम झाबुआ से अपना उम्मीदवार बनाया है। यही वजह है कि विक्रांत भूरिया पूरा समय इसी लोकसभा क्षेत्र को देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

कौन है मितेंद्र सिंह
मितेंद्र सिंह ग्वालियर कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन सिंह के बेटे हैं और वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं। इससे पहले वे ग्वालियर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने कानून और बिजनेस स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उन्हें मॉडल और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी पहचाना जाता है।
विक्रांत भूरिया ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की, जिसमें उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र भेजा था। उन्होंने बताया कि उनके पिता कांतिलाल भूरिया लोकसभा चुनाव में लड़ रहे हैं और इसके कारण वे अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर रहे हैं।
विक्रांत भूरिया ने इस्तीफा क्यों दिया
विक्रांत भूरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से मैं इस बात पर मंथन कर रहा हूं कि लोकसभा चुनाव के दौरान पिताजी का भी चुनाव होने के कारण मैं मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन में समय नहीं दे पा रहा हूं, ऐसे में मेरा व्यक्तिगत मानना है कि यह संगठन और संगठन के साथियों के साथ न्याय नहीं होगा।
भारतीय युवा कांग्रेस ने मुझ जैसे एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों सहित प्रदेश अध्यक्ष बनाया फिर विधानसभा का टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया विधायक भी बनने का मौका दिया, इसके लिए मैं हमारे नेता राहुल गांधी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं, चूंकि अब मेरे विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के परिवारों के बीच समय देना मेरी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है साथ ही रतलाम झाबुआ सीट पर स्वयं मेरे पिता जी चुनाव लड़ रहे है तो क्षेत्र में समय देना और अपने कार्यकर्ताओं के बीच रहना ही मेरी प्राथमिकता है। अब आगे किसी नए साथी को मौका मिले तो संगठन हित में होगा और मैं इस चीज़ के समर्थन में हूं।












Click it and Unblock the Notifications