MP: कमलनाथ पर मंत्री का कटाक्ष, बोले-हेलिकॉप्टर तैयार है वे दिल्ली जाकर आराम करें
सागर, 21 जुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बुंदेलखंड के एक मंत्री ने चुटकी लेते हुए तंज कसा है। इलाके में भाजपा की जोरदार जीत से गद्गद मंत्री ने कमलनाथ को अपने हेलिकॉप्टर सहित दिल्ली जाकर आराम करने की सलाह दे डाली। इशारों-इशारों में मंत्री का कहना था कि कमलनाथ की अब मप्र को कोई जरुरत नहीं है।

मप्र के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिह ने निकाय चुनाव के दोनों चरणों में सागर सहित बुंदेलखंड में एकतरफा जीत को पीएम नरेंद्र मोदी और शिवराज सरकार के विकास कार्यों पर जनता का भरोसा बताते हुए कहा है कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का हैलिकॉप्टर तैयार खडा है, वे उसमें सवार हों और दिल्ली जाकर आराम करें। उनकी यहां आवश्यकता नहीं है।
दरअसल मंत्री भूपेंद्र सिंह कमलनाथ के 17 जुलाई को मतगणना वाले दिन के उस बयान पर तंज कर सके थे, जिसमें कमलनाथ ने कहा था कि यदि प्रदेश में कहीं मतगणना में गडबडी होती है तो उनका हेलिकॉप्टर तैयार खडा है, जानकारी लगते ही वे कुछ समय में उस शहर में पहुंच जाएंगे, जहां कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ मतगणना में गडबडी सामने आएगी। मंत्री सिंह ने कहा कि जनता ने विकास को चुना है, इसकी कारण प्रदेश में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीती है। उनके खुरई विधानसभा क्षेत्र में तो बरोदिया, बांदरी और मालथौन में कांग्रेस का नामोनिशान खत्म हो गया और सभी सीटें जनता ने भाजपा को दे दी हैं।
सागर जिले सहित प्रदेश की निकायों में भाजपा की शानदार जीत के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कमलनाथ पर चुटकी लेते हुए कहा है कि उनका हेलिकॉप्टर तैयार है, वे हेलिकॉप्टर से दिल्ली जाएं और आराम करें। दरअसल भूपेंद्र सिंह मतगणना के एक दिन पहले कमलनाथ के उस बयान पर कटाक्ष कर रहे थे, जिसमें कहा था कि कहीं कोई गडबड होती है तो वहां पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications