मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का नशा मुक्ति को लेकर का बड़ा बयान, बोले- शराब पीने वालों को बेलन दिखाएं महिलाएं
MP News: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने एक अजीबो-गरीब बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं जो अपने पतियों को शराब पीने से बचाना चाहती हैं, उन्हें अपने पतियों को यह सलाह देनी चाहिए कि वे घर पर ही शराब पिएं।
सोशल जस्टिस और दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे अपने पतियों को कहें कि वे घर पर ही शराब पिएं, जिससे उनकी शराब की मात्रा कम हो जाएगी और वे शराब छोड़ देंगे।

उन्होंने इसके अलावा भी कहा कि शराब पीने वालों को महिलाएं बेलन दिखाएं और उन्हें खाना न बनाएं। वे इसे गलत काम को रोकने का एक प्राक्टिकल उपाय मानते हैं, हालांकि कुछ लोग इसे सामाजिक संस्कारों के खिलाफ देख सकते हैं।
मंत्री कुशवाह ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली का आयोजन किया और शपथ लिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'विकसित भारत का संकल्प' लिया है, जिसमें नशे से मुक्ति एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने यह भी जताया कि स्वस्थ्य भारत का सपना साकार होगा, जब हर नागरिक पूरी तरह से स्वस्थ्य होगा। सरकारें अपने निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिशा में कदम बढ़ा रही हैं, लेकिन इन कार्यक्रमों की सफलता जन भागीदारी के बिना संभव नहीं है। कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications