Bhopal News: भोपाल में बनेगा आचार्यश्री विद्यासागर का स्मारक स्थल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा परिसर में आयोजित जैन मुनि विद्यासागर महाराज की पहली समाधि स्मृति दिवस पर कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने आचार्यश्री विद्यासागर जी पर आधारित 25 किताबों का विमोचन किया और मुनि प्रमाणसागर जी के पाद पक्षालन कर उनका आशीर्वाद लिया।

Memorial site of Acharyashri Vidyasagar ji will be built in Bhopal CM Mohan Yadav announced

भोपाल में बनेगा आचार्यश्री विद्यासागर जी का स्मारक स्थल

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भोपाल में जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर जी की स्मृति में एक भव्य स्मारक स्थल का निर्माण किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके योगदान को हमेशा याद रख सकें। अपने संबोधन में सीएम ने आचार्यश्री के पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि विधानसभा में उनके दर्शन करने का अनुभव ऐसा था मानो साक्षात देवता हमारे बीच आ गए हों। उन्होंने यह भी कहा कि यह कहना गलत होगा कि आचार्यश्री हमारे बीच नहीं हैं, वे हमारे बीच ही हैं, बस उन्हें स्मरण करने की आवश्यकता है।

आचार्यश्री के तप, संयम और सेवा के प्रति श्रद्धा

सीएम डॉ. यादव ने आचार्यश्री विद्यासागर के जीवन के तप, संयम, त्याग और सेवा के उदाहरणों को याद किया। उन्होंने कहा कि आचार्यश्री ने सच्चे अर्थों में मानव सेवा के साथ-साथ प्रकृति सेवा की। उनके सामने शब्द जैसे तप, संयम, त्याग और सेवा बहुत छोटे पड़ जाते हैं। आचार्यश्री का जन्म कर्नाटक में हुआ था, लेकिन आज हर कोई उन्हें अपना मानता है और उनके विचारों को अपनाता है।

गौसंरक्षण पर आचार्यश्री का विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आचार्यश्री ने गौपालन, गौसंरक्षण और गौसंवर्धन पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने गौमांस निर्यात का विरोध करने के लिए कई साल पहले अभियान शुरू किया था। आज पूरे देश में जैन समाज द्वारा कई गौशालाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमाता के माध्यम से पूरी प्रकृति बदल सकती है, क्योंकि गोमाता में वह भाव है जो न केवल अपने बच्चों का ख्याल रखती है, बल्कि मनुष्य के बच्चों का भी ख्याल रखती है।

भोपाल में आचार्यश्री विद्यासागर जी की स्मृति में एक भव्य स्मारक स्थल बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। मुख्यमंत्री ने इस घोषणा के साथ कहा कि इस स्थल पर आचार्यश्री से जुड़ी सभी स्मृतियाँ और उनके योगदान को संजोया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके दर्शन से प्रेरित हो सकें। स्थान का चयन बाद में किया जाएगा। इस घोषणा के बाद जैन समाज के हजारों लोगों ने खुशी और आभार के साथ तालियों से उनका स्वागत किया।

मुनिश्री प्रमाणसागर जी का पादप्रक्षालन कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज के पादप्रक्षालन (चरण पखारकर) कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आचार्यश्री विद्यासागर जी के जीवन पर आधारित 25 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया, जो आचार्यश्री के महान कार्यों और जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं को दर्शाती हैं।

कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, और भोपाल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जैन बांगा सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया और आचार्यश्री के योगदान को सम्मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+