मायावती की राह पर बसपा विधायक रामबाई, पब्लिक फेंडली और दबंगई से चर्चाओं में रहती हैं
Mayawati ने जिस तरीके से अपने राजनीति कॅरियर को मुकाम तक पहुंचाया था, ठीक उसी तरह मप्र में दमोह जिले की पथरिया से दबंग विधायक रामबाई परिहार भी चल रही हैं। पब्लिक से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर वे आए दिन अधिकारियों से लेकर ठेकेदार तक की क्लास लगा देती हैं।

Mayawatiकी राह पर मप्र की दबंग विधायक रामबाई परिहार चल रही हैं। रामबाई अपने दबंग स्वभाव और बेबाक शैली के लिए पहचानी जाती हैं। वे दमोह जिले की पथरिया विधासभा से बसपा के टिकट पर विधायक बनी थीं। जनता से जुड़ाव और जनसमस्याओं को निपटाने के उनके तरीके से जहां क्षेत्र के लोग उनके कायल रहते हैं, वहीं सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदार उनके सामने आने से भी कतराते नजर आते हैं। बीते दिनों कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य तक को उन्होंने खरी-खोटी सुनाने से नहीं बख्ता। बीते दिनों जिला अस्पताल में पार्किंग को लेकर उन्होंने ठेकेदार और सिविल सर्जन की खुले परिसर में क्लास लगा दी थी।

अरे, ठेकेदार के बाप का शासन चल रव रे का?
विधायक रामबाई परिहार बीते दिनों अपने एक परिचित को देखने के लिए दमोह जिला अस्पताल पहुंची थी। यहां बाकी सब तो ठीक था, कुछ लोग उनके पास पहुंचे और पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे में उनकी गाड़ी की 200 रुपए की पर्चियां काटने की शिकायत कर दी। नियमानुसार 10 रुपए लगना थे। फिर क्या था, विधायक जनता के बीच थीं, पार्किंग परिसर में ही सिविल सर्जन और आरएमओ को तलब किया। एमएलए रामबाई ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह अस्पताल गरीबों के लिए है, कोई अमीर लोग नहीं आ रहे। कर्मचारियों के जवाब से वे नाराज हुई तो फिर क्या था, बोलीं अरे ठेकेदार के बाप को शासन चल रव रे का? कोई भी होए ठेकेदार, टेंडर-फेंडर सब निरस्त करा दें हैं।

सिविल सर्जन से बोलीं, आप क्या देख रहे हो
मौके पर मौजूद सिविल सर्जन से विधायक रामबाई ने सवाल किया कि आपके सामने, आपकी अस्पताल में ये सब चल रहा है। पार्किंग की रसीद काटते हैं, फिर कैसे यहां से गाड़ी चोरी हो रहीं, किस बात की रसीद काटते हैं। एक मरीज के परिजन की इनके लड़के चार-पांच बार रसीद काट रहे, आपको नहीं दिखता क्या?, उन्होंने मौके पर ही कुछ रसीदें भी दिखाई। गुस्से में बोली यहां टेंडर के नाम पर बिजनेस चल रहा है। पूरी अस्पताल परिसर में इन्होंने कब्जा कर रखा है।
कलेक्टर को उनके ही कार्यालय में खूब खरी-खोटी सुनाई थी
एमएलए रामबाई ने बीते महीने पथरिया में शिविरों के नाम पर खानापूर्ति और पेंशन, राशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित योजनाओं के लाभ के लिए परेशान महिलाओं को लेकर कलेक्टोरेट पहुंची थीं। यहां पहले कलेक्टर का इंतजार करना पड़ा बाद में कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने उन महिलाओं की पात्रता और अन्य कागज दिखवा लेंगे की बात कही तो एमएलए को ताव आ गया और गुस्से में चिल्ला-चिल्लाकर कलेक्टर को आंखे फूट गईं का, अंधा है क्या, बेवकूफ आदमी तक कह डाला था। वे जनता से जुड़ी समस्याओं और सार्वजनिक मौकों पर अधिकारियों व अन्य किसी को कभी नहीं बख्शतीं।












Click it and Unblock the Notifications