MP News: एमपी के कई मंत्रियों को मिला पसंद का स्टाफ, सीएम की परमिशन के बाद अफसर और कर्मचारियों की हुई वापसी
मध्य प्रदेश की मंत्रियों को अब उनकी मर्जी के मुताबिक मनपसंद स्टाफ मिल गया है। जिसमें विशेष सहायक निजी सहायक और अन्य स्टाफ की कर्मचारी शामिल है। बता दे प्रदेश में नई सरकार बने करीब 8 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों को अब तक विशेष सहायक नहीं मिल पाए थे।
आठ महीने की मेहनत के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 दिनों के भीतर 14 मंत्रियों के स्टाफ की पदस्थापनाओं के आदेश जारी कर दिए हैं। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को मंत्री स्टाफ में पोस्टिंग मिली है, उनमें से कई पिछले एक दशक से मंत्रियों के कार्यालयों में काम कर रहे थे।

नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंत्रियों के कार्यालयों में पहले से काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंग पर रोक लगा दी थी। इससे संबंधित फाइलों को मंजूर नहीं किए जाने के कारण कई मंत्री कार्यालयों में ये अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे थे। अब, 15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री यादव ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापनाओं पर सहमति दे दी है।
जीवन सिंह रजक की फिर मंत्री के पास वापसी
प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जीवन सिंह रजक, जो फिलहाल पीएचई में अवर सचिव के पद पर तैनात हैं, उनको संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। रजक पिछली सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के विशेष सहायक रह चुके हैं।
महेंद्र द्विवेदी, जो संयुक्त संचालक महिला और बाल विकास विभाग के पद पर कार्यरत हैं, को नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला का विशेष सहायक बनाया गया है। द्विवेदी पिछली सरकार में पंचायत मंत्री के विशेष सहायक रह चुके हैं।
बसंत कुमार बाथरे, जो विधानसभा सचिवालय में प्रतिवेदक के पद पर हैं, को कुटीर और ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। बाथरे पहले भी मंत्री नागेंद्र सिंह, हर्ष सिंह और संजय पाठक के विशेष सहायक रह चुके हैं।
प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पीसी जैन को सहायक नियंत्रक शासकीय मुद्रण और लेखन सामग्री से लखन पटेल, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री का विशेष सहायक बनाया गया है। जैन पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के विशेष सहायक रह चुके हैं।
महिला और बाल विकास विभाग के सहायक संचालक सत्शुभ्र मिश्रा को तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। मिश्रा पहले भी मंत्री इंदर सिंह परमार के विशेष सहायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी उनकी सेवा में हैं।
इन कर्मचारियों को मंत्री स्टाफ में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है:
- एमएल राठौर को खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का निज सचिव बनाया गया है।
- मुकेश मेहता को पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उइके का निज सहायक नियुक्त किया गया है।
- रामजीत सिंह को स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के निज सहायक ग्रेड 2 के पद पर तैनात किया गया है।
- ओमप्रकाश विश्वकर्मा को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड 3 के पद पर नियुक्त किया गया है।
- एनके विजयवर्गीय को स्टेनोटाइपिस्ट के पद से राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के निजी स्टाफ में निज सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।
- खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत देवास के सहायक प्रबंधक छगनलाल रावत को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री नागर सिंह चौहान का निज सचिव बनाया गया है।
- नगरीय विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की निजी स्थापना में अजय सक्सेना को निज सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है।
- वन और पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार की निजी स्थापना में स्टेनोग्राफर गंगाराम श्रीवास को निज सहायक नियुक्त किया गया है।
- वन और पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड 2 के पद पर अनिल समारी को निज सचिव बनाया गया है।
- एनके प्रजापति को ईएनसी जल संसाधन में निज सचिव के रूप में पशुपालन मंत्री लखन पटेल की निजी स्थापना में पदस्थ किया गया है।
- कुटीर और ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल के निज सचिव के पद पर आशीष चेके को सहायक ग्रेड 3 के रूप में नियुक्त किया गया है। चेके मंत्री ज्ञान सिंह, ओमकार सिंह और अंतर सिंह आर्य के यहां भी रह चुके हैं।
- कुटीर और ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल की निजी स्थापना में यतीन्द्र व्यास को सहायक ग्रेड 2 के पद पर नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications