मनोज ठाकरे हत्याकांड : BJP नेता ताराचंद राठौर ने 5 लाख की सुपारी देकर करवाया मर्डर, बाप-बेटे समेत 7 गिरफ्तार

Barwani News, बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी में बीजेपी नेता मनोज ठाकरे हत्याकांड (Manoj Thakre Murder Case) का खुलासा हो गया है। हत्या का आरोप बीजेपी नेता ताराचंद राठौर और उनके बेटे दिग्विजय पर लगा है। राजनीतिक रंजिश में मनोज की हत्या की गई थी। ठाकरे बलवाड़ी बीजेपी मंडल अध्यक्ष थे।

manoj thakre murder case solved bjp leader gave Contract for Murder

बड़वानी एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का ख़ुलासा किया। उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश के कारण मनोज ठाकरे की हत्या की गई। बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद राठौर और उनके बेटे दिग्विजय उर्फ विजय राठौड़ ने हत्या की साजिश रची और फिर महाराष्ट्र के सुपारी किलर को पांच लाख सुपारी देकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

manoj thakre murder case solved bjp leader gave Contract for Murder

विजय राठौर खोखरी में पंचायत सचिव है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मास्टर माइंड बीजेपी ताराचंद राठौर (BJP Leader TaraChand Rathore ) और उनके बेटे दिग्विजय उर्फ विजय राठौर सहित 7 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। बाकी 3 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्या है मनोज ठाकरे हत्याकांड (manoj thakre murder case)

बड़वानी में 20 जनवरी को मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या कर दी गयी थी। ठाकरे सुबह की सैर पर निकले थे, लेकिन बाद में उनकी लाश गांव के बाहर एक खेत पर पड़ी मिली थी। उनके चेहरे को बुरी तरह पत्थर से कुचल दिया गया था। इस वारदात के बाद बीजेपी कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी थी। यहां तक की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइम को लेकर कमलनाथ सरकार को घेरा था। मामला हाई प्रोफाइल होने पर जांच तेजी से की गई, जिसके बाद पता चला कि बीजेपी नेता ने ही वर्चस्व कायम रखने के लिए पार्टी के नेता की हत्या करा दी।

BJP leader Tarachand Rathore arrested

पांच लाख की दी सुपारी
पुलिस के अनुसार ताराचंद राठौर व उसके बेटे दिग्विजय सिंह राठौर ने सुपारी किलर झगरिया को पांच लाख रुपए में सुपारी दी। इसके बाद झगरिया व उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। दिलीप, धौलिया व रेमू को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों से एक लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+