मंदसौर के नाहरू खान का कमाल, पशुपतिनाथ मंदिर में बिना छुए ही बजती है घंटी
मंदसौर। संभवतया देश में मध्य प्रदेश के मंदसौर का पशुपतिनाथ मंदिर ही ऐसा एकलौता मंदिर है जिसमें कोरोना संकट के बीच भी घंटी बज रही है। खास बात यह है कि इसकी वजह एक मुस्लिम शख्स बना है। नाम है नाहरू खान।

दरअसल, करीब दो माह के लॉकडाउन के बाद एक जून से देश में अनलॉक-1 की शुरुआत हो चुकी है। देश में 8 जून से मंदिर भी खोल दिए गए हैं, लेकिन मंदिरों में घंटी बजाने पर पाबंदी लगी हुई। तर्क है कि घंटी बजाने से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा है।
ऐसे में मंदसौर के नाहरू खान ने ऐसे सेंसर सिस्टम तैयार किया, जिसकी वजह से घंटी के नीचे हाथ ले जाते ही वह अपने आप बजने लगी है। घंटे छूने की जरूरत नहीं पड़ती है। नाहरू खान ने यह सेंसर पशुपतिनाथ मंदिर में दान किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में नाहरू खान ने बताया कि मस्जिद में अजान होती है तो आवाज आती है लेकिन इन दिनों मंदिरों से घंटी की आवाज नहीं आ रही थी। ऐसे में अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए एक सेंसर लगा कर घंटी को बजाने का प्रयोग किया है, जिसमें सेंसर के सामने हाथ रखने से घंटी बजने लगती है। अब श्रद्धालुओं को घंटी छूने की भी जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications