शादी के 10 साल बाद मोटी हुई 2 बच्चों की मां तो शौहर ने कह दिया- तलाक़-तलाक़-तलाक़
झाबुआ। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अध्यादेश 2018 लागू होने का बाद भी महिलाओं को तलाक़-तलाक़-तलाक़ कहकर बेघर कर देने के मामले थम नहीं रहे। यहां मध्यप्रदेश में एक शौहर ने अपनी बीवी को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह मोटी हो गई थी। ट्रिपल तलाक से जुड़ा ये मामला सामने आया है झाबुआ में मेघनगर थाने से। जहां महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे शौहर ने तीन तलाक दे दिया है। जबकि, वह उससे अलग नहीं होना चाहती। दोनों की 10 साल पहले शादी हुई थी, महिला से उस शौहर के 2 बच्चे भी हैं। वह अब दुबली नहीं है तो शौहर आरिफ उसे मोटी कहकर चिढ़ाता था और आए दिन मारपीट करता।

आरिफ हुसैन गुजरात के दाहोद का रहने वाला है। बीवी की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की और आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया। हालांकि, आरिफ का कहना है कि उस पर लगे सभी आरोप ग़लत हैं। ये तीन तलाक़ नहीं, बल्कि एक घरेलू विवाद है।''
वहीं, मेघनगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरिफ और उसकी मां हुस्ना बानो के ख़िलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और 3 तलाक़ देने के आरोप में धारा 3/4 मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों का संरक्षण) अध्यादेश 2018 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अध्यादेश 2018 लागू होने का बाद मध्यप्रदेश में ये पहला मामला है, जबकि किसी शौहर ने तलाक़-तलाक़-तलाक़ कहकर बीवी को बेघर कर दिया हो। महिला ने बाकायदा ये भी बताया कि आरिफ ने उससे कहा था कि तलाक की वजह ये है कि वो छरहरी नहीं है।
ये भी पढ़ें: चलती जीप में दरिंदों ने किया रेप का प्रयास, छलांग लगाकर युवती ने बचाई अपनी इज्जत












Click it and Unblock the Notifications