वृद्धाश्रम में भूख से तड़प-तड़पकर बुजुर्ग ने तोड़ ​दिया दम, पत्नी तो भीख मांगकर भर लेती थी पेट, VIDEO


Satna news in Hindi, सतना। मध्य प्रदेश में भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट से हर किसी को झकझोर देने वाली खबर आई है। यहां के वृद्धाश्रम में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत की वजह भूख बताई जा रही है। वृद्ध रघुनाथ पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। तीन दिन पहले उसने भूख से तड़प-तड़कर दम तोड़ दिया।

सोसायटी संचालित करती थी वृद्धाश्रम

सोसायटी संचालित करती थी वृद्धाश्रम

जानकारी के अनुसार सतना जिले के चित्रकूट ​स्थित प्रमोदवन में 30 साल पहले एक रिटायर्ड आईएएस अफसर ने वृद्धाश्रम की स्थापना की थी। परिवार से उपेक्षित निराश्रित बुजुर्ग यहां आकर रहने लगे थे। इनको पक्के मकान बनाकर बसा दिया गया था। एक सोसायटी वृद्धाश्रम संचालित करती थी। कुछ दिन बाद विवाद हुआ तो जिला प्रशासन ने टेकओवर कर सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन विभाग को जिम्मेदारी दे दी। विभाग आश्रम के वृद्धजनों को जीवको-पार्जन राशि के साथ कई सुविधाएं मुहैया कराता था।

छह माह से नहीं दी जा रही राशि

छह माह से नहीं दी जा रही राशि

वृद्ध आश्रम में रह रही किरण बाई व अन्य निराश्रितों की मानें तो पिछले छह माह से सरकार ने वृद्धाश्रम को संचालन करने के लिए राशि देना बंद कर दिया, जिसकी से यहां पर बुजुर्गों का रहना मुश्किल हो रहा है। साथ ही यहां काम करने वालों को तनख्वाह भी नहीं मिल रही। बुजुर्ग मंदिरों के भंडारे व भीख मांगकर जीने को मजबूर हैं। रघुनाथ पिछले कई दिन से बीमार चल रहा था। इसलिए वह वृद्धाश्रम में रहता था। पेट भरने के लिए भी बाहर नहीं जा पाता था।

पांच माह से भरपेट भोजन नहीं किया

पांच माह से भरपेट भोजन नहीं किया

मृतक की पत्नी राम बाई भी इसी वृद्ध आश्रम में रह रही है। रामबाई ने बताया कि पांच माह से यहां पर कभी भरपेट भोजन नहीं मिला। मैं तो मंदिरों के भंडारों में जाकर या भीख मांगकर पेट भर लेती हूं, मगर पति रघुनाथ बीमारी की वजह से कहीं जा नहीं पाते थे। वे खटिया में लेटे लेटे ही भूख के कारण दुनिया से विदा हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+