MP News: मकर संक्रांति पर CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया तोहफा, कर दिया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कालापीपल में समारोह स्थल पर प्रवेश के दौरान लाड़ली बहनाओं ने कलश एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनाओं को मकर संक्राति पर्व के अवसर पर उपहार भेंट किये।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों के कार्यों का अवलोकन किया।

Indore

बड़बेली की दीदियों द्वारा चलाए जा रहे कस्टम हायरिंग सेंटर का कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाया गया था। स्टॉल के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दीदी द्वारा संचालित ट्रेक्टर पर बैठकर फोटो भी खिचवाई।

कार्यक्रम स्थल पर ग्राम तुहेड़िया की दीदियों ने ड्रोन, भूगोर एवं नरोला की दीदियों ने सीएसएस सेंटर, बड़बेली की दीदियों ने बैंक कियोस्क, अवंतिपुर बड़ोदिया की दीदियो ने दोना-पत्तल निर्माण, कड़वाला की दीदियो ने जैविक खाद, जैविक फसलों, जैविक दवाईयों, खाद्य सामग्री, अभयपुर की दीदियों ने रेडिमेड‍ सिलाई सेंटर, भैंसयानागीन एवं तिलोदा की दीदियों ने बैग निर्माण, बेरछा की दीदियों ने पशु श्रंगार सामग्री निर्माण, खोंखराकलां एवं ऊचोंद की दीदियों ने महिला श्रंगार, गुनपीपली, चाकरोद, उगली, भरदी, बुडलाय, बड़बेली, की दीदियों ने क्रमश: मसाला, पापड़, पूजन सामग्री, मेकअप सामग्री, चाय पत्ती एवं गृह साज-सज्जा से संबंधित सामग्रियों के स्टॉल लगाए थे। इन सभी स्टॉल का मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, महिलाओं का सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। हमारी सनातन संस्कृति में महिलाओं का सम्मान सर्वोच्च है। प्रदेश में लाडली बहना योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ महिलाओं को निरंतर मिलता रहेगा। लाडली बहनाओं को हर माह राशि मिलेगी, वर्ष में एक बार नहीं हर माह रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हम निरंतर गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2003-4 में जहां मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 7500 रुपए वार्षिक थी, बढ़कर 1 लाख 40 हजार रुपए हो गई है। प्रदेश में अब घरेलू बिजली हर व्यक्ति को 24 घंटे मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर गरीब को पक्का मकान दिलाने का संकल्प लिया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर घर में गैस कनेक्शन दिया गया है।

ये भी पढ़े- MP News: 2 लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर होगी भर्ती, CM का ऐलान, किन विभागों में कितने पद, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+