मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रंग महल और संगम वाटिका में भीषण आग लग गई है। आग को बुझाने के लिए मौके पर 17 दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
ग्वालियर फायर अधिकारी अतिबाल सिंह यादव ने कहा कि यहां पर 17 फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां लग चुकी हैं, ये लगातार आग को बुझाने की कोशिश में जुटी हैं। बाकी की गाड़ियां भी लगातार इस आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

संगम वाटिका में एसी ब्लास्ट हुआ था। आग संग वाटिका से शुरू हुई थी जोकि रंग महल तक पहुंच गई थी। 70 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं है। होम गार्ड, एसडीआरएफ, पुलिस, एय़र फोर्स की भी टीम मौके पर मौजूद है।
Recommended Video
जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त गार्डेन में शादी समारोह चल रहा था। आग की खबर मिलते ही यहां अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद तत्काल दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। सूचना के बाद दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंची और यहां फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।
बता दें कि ग्वालियर में शुक्रवार को तीन जगह पर आग का मामला सामने आया। ग्वालियर के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान गेस्ट हाउस में आग लग गई। जिसके बाद दमकल की टीम यहां पहुंची और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।
इससे पहले झारखंड में भी आग लगने की खबर सामने आई ती। यहां चतरा जिले में एनटीपीसी प्लांट में आग लग गई थी। आग लगने के बाद यहां धुएं का गुबार उठने लगा। हालांकि इसपर काबू पा लिया गया। इन सभी घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications