Maihar News: झुंड से भटके हाथी की मौत, गजराज को लगा 11000 वोल्ट का झटका
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई है। बिजली का तार अपने लेवल से नीजे होने की वजह से जंगली हाथी उसके संपर्क में आ गया और उसकी मौत हो गई। वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
सूचना मिलते ही वन विभाग और मुकुंदपुर टाइगर रिजर्व प्रशासन में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथी के शव को कब्जे में लिया गया। अब हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। वहीं आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी हाथी को देखने के लिए मौके पर जुट गई है।

जानकारी मुताबिक रामनगर थाना अंतर्गत शहडोल जिले के सीमाई गांव मझटोलवा कुआं में खेत के ऊपर से गई 11 केवी विद्युत लाइन ने एक हाथी की जान ले ली। हाथी अर्ध वयस्क था। उसका शव शुक्रवार की सुबह करीब 11: 00 संतोष द्विवेदी नामक ग्रामीण के खेत मे तार के नीचे पड़ा पाया गया।
रेंजर दिग्विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि , रामनगर ब्लॉक का मझटोलवा गांव शहडोल जिले के रमपुरवा, सुखाड़, कुमिया गांवों से जुड़ा हुआ है। शहडोल जिले में हाथियों का मूवमेंट है। गुरुवार रात क्षेत्र के लोगों ने पटाखे चला कर हाथियों को खदेड़ा था जिसके कारण वे रामनगर के मझटोलवा कुआं गांव की तरफ आ गए थे। अन्य हाथी निकल गए लेकिन एक हाथी उनसे अलग हो गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
रेंजर के मुताबिक हाथी का पोस्टमार्टम करा कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हाथी की मौत के मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है, घटना की जांच की जाएगी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि रात के समय हाथी ने खेत मे पड़ा पैरा खाने के प्रयास में सूंड उठाई होगी जो काफी नीचे लटक रही 11 केवी तार में टकराने से मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications