शादीशुदा बेटी रहस्यमयी ढंग से हुई लापता, किसान पिता ने जमीन गिरवी रखकर घोषित किया 50 हजार का ईनाम
मैहर, 6 जुलाई। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक किसान की शादीशुदा बेटी लापता हो गई। किसान ने अपनी जमीन गिरवी रखकर बेटी को तलाशने वाले के लिए 50 हजार रुपए का घोषित किया है।

नहीं लग रहा कोई सुराग
मामला मैहर पुलिस थाना इलाके के न्यू अरकंडी का है। यहां के किसान कल्लू पटेल की शादीशुदा बेटी पूजा पटेल बीते आठ दिन से लापता है। परिजनों व पुलिस ने उसकी खूब तलाश की है, मगर कोई सुराग नहीं लग रहा है।

जमीन रख दी गिरवी
कल्लू पटेल ने बताया कि बेटी के लापता होने के बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत की, मगर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसे में जमीन गिरवी रखकर 50 हजार रुपए का ईनाम रखा है।

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
मैहर एसडीओपी हेमाली पाठक ने बताया कि तीस जून को शिकायत दर्ज कर ली गई है। विवाहिता के मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications