MP News: ओंकारेश्वर में बदलेगी दर्शन व्यवस्था, महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु रखें इस बात का ध्यान

मध्यप्रदेश के खंडवा में विगत कुछ समय से पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे दर्शन व्यवस्था में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। विभिन्न सूचना तंत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि मंदिर परिसर में कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हैं, जो श्रद्धालुओं से अनुचित ढंग से व्ही.आई.पी. दर्शन के नाम पर, सामान्य दर्शन व्यवस्था को बाधित करते हैं।

कई बार श्रद्धालुओं से अभ्रदता की शिकायतें भी प्राप्त होती हैं, जिससे मन्दिर परिसर में आए दिन अव्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है।

Khandwa

ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था का सुचारु रुप से संचालन एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ा नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मुकेश काशिव को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से ओंकरेश्वर में कर्त्तव्यस्थ किया है।

जारी आदेश में उल्लेख है कि, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर काशिव सामान्य एवं व्ही.आई.पी. दर्शन व्यवस्था का सुचारु रुप से संचालन करेंगे। मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा पैसे लेकर व्ही.आई.पी. दर्शन को रोकेंगे। मंदिर परिसर में कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं होने देंगे झूला पुल पर भीड़ को एकत्रित नहीं होने देंगे। असामाजिक तत्वों पर श्रद्धालुओं से अभद्रता करने पर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करेंगे। मंदिर परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अनैतिक गतिविधियों, भ्रामक जानकारी फैलाने कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित करने के प्रयास तथा नियमित व्यवस्थाओं का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही करेंगे।

साथ ही आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय नागरिक संहिता की धारा 223 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। प्रभारी डिप्टी कलेक्टर काशिव अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा से समन्वय स्थापित कर अपने दायिव्त का निर्वहन करेंगे। कानून व्यवस्था की दृष्टि से घटित होने वाली छोटी से छोटी घटना की जानकारी कलेक्टर गुप्ता एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा को देंगे।

ये भी पढ़े- Mahashivratri 2025: महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव, अब कैसे होगी एंट्री, जानिए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+