Mahadev App: महादेव सट्टा ऐप का मुख्य ऑपरेटर गिरीश तलरेजा गिरफ्तार, करोड़ों रुपये किए थे ट्रांसफर
Mahadev Gaming App: देश के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप के एक आरोपी को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मध्य प्रदेश की राजधानी से गिरफ्तार किया है। यहां उसके ठिकानों पर कुछ माह पहले भी छापा मारा गया था।
ईडी की गिरफ्त में आया गिरीश तलरेजा महावेद सट्टा एप के मुख्य ऑपरेटर में शामिल है। भोपाल के रतनलाल जैन की भी तलाश की जा रही है, जो फिलहाल फरार है।

छत्तीसगढ़ रायपुर ईडी को जांच में पता चला था कि गिरीश तलरेजा और रतनलाल जैन ने शुभम सोनी के साथ करोड़ों रुपयों का ट्रांसजेक्शन किया था।भोपाल ईडी तलरेजा को आज रायपुर ईडी को सौंपेगी।
खबर अनुसार ईडी की टीम ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कोरबा में दबिश दी। इस बार कांग्रेस नेता व ठेकेदार जय प्रकाश अग्रवाल के डीडीएम रोड स्थित आवास में टीम ने कार्रवाई की। छापा की वजह डीएमएफ और मनी लॉन्ड्रिंग बताई जा रही है्
हालांकि, इस संबंध में कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। डीडीएम रोड स्थित उसके आवास के बाहर सुबह से सीआरपीएफ के जवानों का पहरा है और अंदर ईडी के अधिकारी छानबीन करते रहे। अग्रवाल के घर ईडी के छापे की खबर से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी मुताबिक, 2 गाड़ियों में 9 अधिकारी यहां पहुंचे हैं। जयप्रकाश अग्रवाल लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और मल्टीपल चेयरमेन रहे हैं। साथ ही वे पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नजदीकी माने जाते हैं। ईडी द्वारा उनके निवास पर दी गई दबिश को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
ईडी के अधिकारी रेड की असली वजह नहीं बता रहे। खबर अनुसार जयप्रकाश के एक रिश्तेदार का कनेक्शन महादेव एप में मनी लांड्रिंग से है। इसका पुख्ता इनपुट मिलने पर ईडी की टीम ने दबिश दी है।
कोरबा के अलावा ईडी ने जशपुर में भी दबिश दी है। ईडी की टीम ने मनोरा जनपद सीईओ वीरेंद्र सिंह राठौर के सरकारी निवास पर छापा मारा है। यहां आज शुक्रवार की सुबह दो गाड़ियों में ईडी की टीम पहुंची। घर के अंदर ईडी के चार अधिकारी जांच कर रहे हैं। राठौर के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
मनोरा से पहले कोरबा जिले में कार्यरत थे जनपद पंचायत सीईओ। अंबिकापुर में भी ईडी ने राम निवास कॉलोनी स्थित व्यवसायी अशोक अग्रवाल के घर दबिश दी है। यहां ईडी के अधिकारी अग्रवाल से पूछताछ कर रहे हैं। अशोक अग्रवाल ठेकेदारी और मेटेरियल सप्लायर का काम करते हैं।
ईडी ने 28 फरवरी को रायपुर सहित कोलकाता, गुरुग्राम, दिल्ली, इंदौर और मुंबई में एक साथ छापे मारे थे। सूत्रों के अनुसार ईडी ने इस मामले में एक हवाला ऑपरेटर हरिशंकर टिबरेवाल की पहचान की है। वह कोलकाता का रहने वाला है और फिलहाल दुबई में रहता है।












Click it and Unblock the Notifications