'तीन बार मनाएगा दिवाली मध्य प्रदेश, BJP के अलावा दूसरा विकल्प नहीं', छिंदवाड़ा रैली में अमित शाह की बड़ी बातें

छिंदवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि इस बार फिर से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में यहां की जनता इस साल तीन बार दीपावली मनाएगी। शाह ने कहा कि एक तो दीपावली दीपावली के दिन मनाई जाएगी। दूसरी जब यहां भाजा की सरकार बनेगी तब पूरा मध्य प्रदेश दीपावली का त्यौहार मनाने वाला है। वहीं तीसरा जब मोदी जी के हाथ से प्रभु श्री राम के मंदिर में रामलला का भगवान श्री राम लाल की पुनर्स्थापना की जाएगी।

अमित शाह ने अयोध्या विवाद को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार राम मंदिर निर्माण का कार्य को लटका रही थी। 2019 में मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने चुपचाप एक दिन जाकर इसका और 22 जनवरी को वहां शिलान्यास कर दिया। अब वहां जन्मभूमि पर रामलाला की स्थापना भी होने वाली है।

 Amit Shah in Chhindwara rally

केंद्र की मोदी सरकार का कार्यों को तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि पीएम मोदी जी ने चाहे राम मंदिर बनाना हो, धारा 370 को हटाना हो, ट्रिपल तलाक को समाप्त करना हो, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक, चंद्रमा पर चंद्रयान भेजना, नई पार्लियामेंट पुरानी या फिर चाहे महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देना हो सब करके दिखाया। पीएम मोदी ने देश कोई गौरव को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज पूरी दुनिया में सभी जगह भारत के विकास की चर्चा है। भारत का गौरव और मान पिछले 9 साल में मोदी जी काफी बढ़ाया।

अमित शाह ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस ये कहती थी राम मंदिर तो बनाने की बात कहते हैं लेकिन तारीख नहीं बताते। लेकिन अब मंदिर भी बन गया और तारीख भी बता दी, राहुल गांधी जी को जरा तनिक दर्शन कर कर आ जाना तो संतोष भी हो जाएगा।" शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी को भाजपा सरकार में कुछ पॉजिटिव दिखता ही नहीं।

पीएफआई पर प्रतिबंध का भी मंच से शाह ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने का काम के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। वहीं शाह ने मध्यप्रदेश के आदिवासी विकास के लिए केंद्र की ओर किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां कोल माइंस की परमीशन दे दी गई है। चुनाव समाप्त होते ही इस दिशा में कार्य आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए ढेर सारे काम किए। पहले जल जंगल और जमीन की बात होती थी अब जल जंगल और जमीन के साथ सुरक्षा सम्मान और समावेशी विकास की बात होती है। भारतीय जनता पार्टी का एक ट्रैक रिकॉर्ड आदिवासी कल्याण का अटल जी ने आजादी के कई सालों के बाद सबसे पहले आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया जनजाति आयोग का गठन किया और मोदी जी ने 23 से ज्यादा जनजातियों को आदिवासियों की सूची में जोड़ने का किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+