MP: कुंडलपुर और जागेश्वरनाथ तीर्थ पवित्र क्षेत्र घोषित, निवाड़ी जिले में पृथ्वीपुर अब नया अनुभाग
बुंदेलखंड के बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ तीर्थ क्षेत्र और कुंडलपुर जैन सिद्ध क्षेत्र मप्र सरकार ने तीर्थ क्षेत्र घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्री-परिषद की बैठक में जिला दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और जागेश्वरनाथ तीर्थ क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत कुंडलपरु और जागेश्वरनाथ तीर्थ क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत बांदकपुर क्षेत्र को पवित्र घोषित किया गया है।

जिला निवाड़ी में नवीन अनुभाग पृथ्वीपुर
कैबिनेट ने निवाड़ी जिला में नवीन अनुविभग पृथ्वीपुर बनाने की स्वीकृति दी। नए अनुभाग के तहसील पृथ्वीपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र शामिल होगा। साथ ही मूल अनुविभाग निवाड़ी में तहसील निवाड़ी एवं तहसील ओरछा का पूरा क्षेत्र शामिल रहेगा। अनुभाग पृथ्वीपुर के संचालन के लिए स्टेनो टाइपिस्ट का 01, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 3 पद एवं वाहन चालक का 01 और भृत्य के 4 पद, इस प्रकार कुल 11 पद स्वीकृत किए गए हैं।
सागर जिले में नई तहसील बनी बांदरी
कैबिनेट ने जिला सागर में नई तहसील बांदरी के गठन की स्वीकृति दी है। नई तहसी ल में मालथौन के 6 हल्कों को बांदरी तहसील में शामिल किया गया है। यहां भी तहसीलदार, स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड 3 सहित अन्य पदों को स्वीकृत किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications