मध्य प्रदेशः भाजपा नेता ने पत्नी को दिया तीन तलाक और कर ली दूसरी शादी

शिवपुरी। एक तरफ जहां केद्र सरकार ने ट्रिपल तलाक को लेकर सख्त कानून बनाया तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के ही नेता सरकार द्वारा बनाए गए कानून की अनदेखी कर रहे हैं। मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का है, जहां भाजपा के पूर्व पार्षद रहीश खान ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया है। इसके बाद पूर्व पार्षद ने दूसरी शादी भी कर ली।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: BJP नेता ने Wife को दिया Triple Talaq, Police ने किया गिरफ्तार। Oneindia Hindi
    madhya pradesh shivpuri bjp leader give triple talaq to his wife

    पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा के पूर्व पार्षद रहीश खान की पत्नी नूरबानो का कहना है कि उनकी शादी साल 2002 में हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तो अच्छे से गुजर गए लेकिन फिर मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया, जो कि आज तक जारी है। साथ ही पीड़ित महिला ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी को भी मारा-पीटा जाता था ताकि वो मुझे तलाक के लिए राजी कर सके।

    पीड़ित महिला नूरबानो ने बताया कि उनके पति रहीश खान ने कोटा की रहने वाली महिला से दूसरी शादी कर ली है और उन्हें तलाक दे दिया है। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि इनकी शादी को काफी समय हो चुका है।

    साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी से मारपीट की है। आरोपी पहले भी अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। आरोपी के खिलाफ धारा 498, 324 और 506 का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पूर्व पार्षद रहीश खान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ेंः एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड में दौड़ी भाजपा सांसद महेश शर्मा की कार, दी ये सफाई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+