सगाई टूटने से नाराज युवक ने धारदार हथियार से लड़की पर किया हमला, कट गई दोनों हाथ की हथेलियां
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सिरफिरे युवक ने अपने ही पूर्व मंगेतर पर घातक हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि युवती की हथेलियां लगभग कट गईं औक उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं हमला करने के बाद युवक ने भी जहर पीकर जान देने की कोशिश की। घायल अवस्था में युवती को रतलाम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सगाई टूटने से युवक नाराज था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना रतलाम जिले की है। युवती की सगाई डेढ़ साल पहले गांव के ही रहने वाले युवक से हुई थी। युवती बीए फाइनल ईयर की छात्रा है, जबकि जुझार आठवीं पास है और मिस्त्री का काम करता है। सगाई टूटने पर नाराज युवक ने युवती पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी मौका पाकर उसके पूर्व मंगेतर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से हालत खराब होने पर युवती को रतलाम रेफर किया गया है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीण दहशत में है और परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ेंः अजमेर के युवक की मुम्बई में हत्या, मेडिकल स्टोर में घुसे चोर ने मारी गोली, CCTV फुटेज वायरल












Click it and Unblock the Notifications