MP Weather: क्या बारिश बिगाड़ेगी नवरात्रि-दशहरा का मजा? इंदौर में भीगे रावण के पुतले; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Weather in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में मानसून वैसे तो पूरी तरह से विदा ले चुका है। लेकिन अभी भी आसपास के राज्यों में बने चक्रवात के चलते बारिश की गतिविधि जारी है।मौसम विभाग ने बताया है कि नवरात्रि के दशहरे में भी बना रहेगा।
गुरुवार को भी इंदौर, धार जिले के मनावर, हरदा और बड़वानी समेत कुछ जगहों पर बारिश हुई है। इंदौर में बारिश से रावण के पुतले भीग गए। शहर के दशहरा मैदान पर सबसे बड़ा 111 फीट का रावण पुतला भी भीग गया। बारिश से यहां कीचड़ भी फैल गया है।

अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव के चलते प्रदेश में हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस कारण ही राज्य में बादल छाने लगे हैं। बारिश की गतिविधि इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हुई। यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बने रहने के आसार हैं। दशहरे के दिन जबलपुर, नर्मदापुरम , इंदौर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। शेष क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
यहां हुई बारिश
सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक पचमढ़ी में 9 मिलीमीटर बारिश हुई। बालाघाट में 6 मिली मीटर, नरसिंहपुर में 2 मिलीमीटर, खरगोन में 2, इंदौर में 0.4, नरसिंहपुर में 2, बारिश रिकॉर्ड हुई।
अधिकतम तापमान
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान की बात की जाए तो खजुराहो में 35.4 दमोह में 35 मंडल में 34.5 भोपाल में 33 ग्वालियर में 30.5 इंदौर में 31.4 पचमढ़ी में 27.6 उज्जैन में 31 और जबलपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।












Click it and Unblock the Notifications