मध्य प्रदेश: शादी से पहले बदमाशों ने काटा दूल्हे का गुप्तांग और साथ ले गए
Recommended Video

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक 25 वर्षीय शख्स के साथ बहुत ही दर्दनाक घटना हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह जब ये शख्स अपने घर से बाहर निकला तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके ऊपर हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया। पीड़ित शख्स की आगमी 6 फरवरी को शादी होने वाली है।

गुप्तांग साथ ले गए बदमाश
बदमाशों ने शख्स पर हमला कर सिर्फ उसका गुप्तांग ही नहीं काटा बल्कि उसके गुप्तांग को अपने साथ ही लेकर चले गए जिससे की वो शख्स उसे सर्जरी कराकर दोबारा जुड़वा न सके। पुलिस अभी तक बदमाशों की पहचान और इस दर्दनाक हमले के पीछे की वजह का पता नहीं लगा पाई है। सबइंस्पेक्टर अमित शर्मा ने कहा, 'हम कुछ समझ नहीं आ रहा है। पीड़ित शख्स भी अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।'

पुलिस ने की गुप्तांग खोजने की कोशिश
सबइंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि जिस जगह पर शख्स पर बदमाशों ने हमला किया था हमने वहां उसके अंग को खोजने की कोशिश की जिससे की उसकी रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी कराया जा सके लेकिन वो हमें वहां नहीं मिला। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि शख्स के ऊपर हमला तब हुआ जब वह गांव के बाहर स्थित नदी किनारे शौच के लिए जा रहा था। हमलावर दो की संख्या में बताए जा रहे हैं।

पीड़ित शख्स के बयान का इंतजार
पुलिस ने बताया, 'पीड़ित शख्स के रिश्तेदारों ने अभी तक किसी भी शख्स के ऊपर शक नहीं जाहिर किया है इसलिए हम अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रहे हैं। हम होश में आने के बाद पीड़ित के बयान का इंतजार कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications