Latest Opinion Poll: लोकसभा चुनाव मध्य प्रदेश में BJP-कांग्रेस को कितनी सीटें? सबसे ताजा सर्वे ने चौंका दिया

MP Lok Sabha Chunav News18 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों ने जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत से भाजपा उत्साहित है तो वहीं कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती है।

वहीं इसी बीच लोकससभा चुनाव को लेकर ताजा सर्वे सामने आया है। यह सर्वे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की टेंशन बढ़ाने वाला हो सकता है। वहीं भाजपा के लिए यह खुशी देने वाले संकेत हैं। इस बीच न्यूज 18 इंडिया ने लोगों के मूड को भांपने के लिए सर्वे किया है।

MP Lok Sabha Chunav News18 Opinion Poll

न्यूज 18 इंडिया के ताजा ओपनियन पोल में मध्य प्रदेश में जहां NDA यानि भाजपा को 28 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, I.N.D.I.A को एक सीट मिलने की संभावना जताई गई है। NDA को मध्य प्रदेश में 55% वोट मिलने की संभावना है। वहीं, I.N.D.I.A को 38% वोट का अनुमान है।

इस ओपिनियन पोल में बताया गया है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी एक बार फिर परचम लहरा सकती है। इसके अनुसार, बीजेपी एक बार फिर क्लीन स्वीप कर सकती है। कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल दिख रहा है।

बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है और मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने 10 प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

बीजेपी को इंडिया टीवी के पोल में सभी सीटें
इससे पहले आए India TV-CNX के ओपिनियन पोल ने और ज्यादा चौंकाते हुए एमपी की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत बताई थी। वहीं कांग्रेस को एक भी सीट नसीब नहीं होना बताया गया था। ओपिनियन पोल में दावा किया गया कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने जा रही है।

छिंदवाड़ा सीट भी हर सकती है कांग्रेस
ओपिनियन पोल के आंकड़ों पर विश्वास करें तो इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी कांग्रेस हार सकती है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर वर्तमान में नकुलनाथ सांसद हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे हैं। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट लंबे समय से कमलनाथ परिवार और कांग्रेस के पास है और भाजपा को यहां जीत नसीब नहीं हुई है लेकिन ओपिनियन पोल में दावा किया गया है कि इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भाजपा के खाते में जा सकती है।

ज़ी न्यूज़ में कांग्रेस को मामूली बढ़त
इससे पहले आए जीटीवी मैट्राइज के सर्वे में कांग्रेस को थोड़ी राहत देती हुई दिखाई दे रही है। इसमें कांग्रेस को 4 से ज्यादा और भाजपा को तीन-चार सीटों का नुकसान बताया गया है। इस ओपिनियन पोल में कांग्रेस को थोड़ा खुश होने का अवसर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+