टोल प्लाजा पर बीजेपी विधायक के पति की गुंडागर्दी, देखिए VIDEO
रतलाम (मध्य प्रदेश)। बीजेपी विधायक के पति की गुंडागर्दी सीसीटीवी में कैद हुई है। मामला रतलाम के टोल प्लाजा का है, जहां बीजेपी विधायक संगीता चारेल के पति विजय चारेल और उनके साथियों ने एक टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट भी की। पूरे मामले में टोल प्लाजा प्रभारी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें बीजेपी विधायक के पति और उनके कुछ साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि उनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक मामला गुरुवार रात का है जब सैलाना से बीजेपी विधायक संगीता चारेल के पति और कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष विजय चारेल कुछ लोगों के साथ बांसवाड़ा रोड पर सरलापाड़ा गांव के पास स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे। इस दौरान उनके वाहन निकलने नहीं देने पर विवाद हो गया और वहां तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद बीजेपी विधायक के पति अपने साथियों के साथ टोल चैंबर में गए और टोल प्रभारी समेत तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट की, फिर वहां से फरार हो गए। । हालांकि उनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि पूरे मामले में विजय चारेल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा कर्मी का उनके ड्राइवर से विवाद हुआ था। उन्होंने विवाद को टालने की कोशिश की थी। फिलहाल टोल प्लाजा प्रभारी की ओर से विधायक पति और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications