मध्य प्रदेश: हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलकर 'रानी कमलापति' रखा जाएगा, PM मोदी सोमवार को करेंगे उद्घाटन

मध्य प्रदेश: हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलकर 'रानी कमलापति' रखा जाएगा, PM मोदी सोमवार को करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, 13 नवंबर: मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम आदिवासी रानी रानी कमलापति के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने नाम बदलने की मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन के नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार को ऐसे वक्त पत्र लिखा था, जब दो दिन बाद यानी सोमवार (15 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नए हबीबगंज रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं। 100 करोड़ की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। उद्घाटन से कुछ दिन पहले, मध्य प्रदेश सरकार ने इस सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजा जिसमें हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम क्षेत्र की 18 वीं शताब्दी की गोंड रानी रानी कमलापति के नाम पर रखने की मांग की है।

Habibganj railway station

भोपाल हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के प्रस्ताव के पीछे का कारण बताते हुए मध्य प्रदेश सरकार के पत्र में कहा गया है कि स्टेशन का नाम बदलने से रानी कमलापति की विरासत और बहादुरी का सम्मान होगा।

मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''मध्य प्रदेश के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रखा जाएगा। रानी कमलापति अंतिम हिंदू रानी थी। छल कपट और धोखा देकर उनके राज्य को दोस्त मोहम्मद ने हड़पने का काम किया था। रानी ने जब देखा कि विजय संभव नहीं है तो उन्होंने जल जौहर किया।"

Recommended Video

    Habijganj Railway Station का नाम बदलकर हुआ Rani Kamalapati, जानें कौन थीं ? | वनइंडिया हिंदी

    जानिए कौन थीं गोंड रानी रानी कमलापति

    रानी कमलापति गिन्नौरगढ़ के मुखिया निजाम शाह की विधवा गोंड शासक थीं। गोंड समुदाय में 1.2 करोड़ से अधिक आबादी वाला भारत का सबसे बड़ा आदिवासी समूह शामिल है। भाषाई रूप से, गोंड द्रविड़ भाषा परिवार की दक्षिण मध्य शाखा के गोंडी-मांडा उपसमूह से संबंधित हैं।

    राज्य के परिवहन विभाग के पत्र में कहा गया है कि हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलना भारत सरकार के 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में श्रद्धेय आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की याद में मनाने के निर्णय के अनुसार है।

    15 नवंबर से अनुसूचित जनजातियों के गौरव के सप्ताह का होगा आयोजन

    सोमवार से (15 नवंबर) सरकार भारत में अनुसूचित जनजातियों के गौरव के सप्ताह भर चलने वाले उत्सव का आयोजन करेगी। मध्य प्रदेश सरकार का पत्र भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा स्टेशन का नाम बदलकर पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग के एक दिन बाद आया है।

    प्रज्ञा ठाकुर जुलाई से राज्य सरकार से अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं से किए गए वादे को पूरा करने का अनुरोध कर रही थीं। हबीबगंज रेलवे स्टेशन के अलावा प्रज्ञा ठाकुर ने इस्लामपुरा का नाम जगदीशपुरा, ईदगाह का नाम गुरु नानक टेकरी और भोपाल के पास एक शहर ओबैदुल्लागंज का नाम बदलकर शिवपुर करने की मांग की है।

    हाल ही में उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया और मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+