Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मध्य प्रदेश: एम शिक्षा मित्र का नया एप लॉन्च, सरकारी टीचरों की करेगा निगरानी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के खांडवा जिले में सरकार ने एक बार फिर से एम शित्रा मित्र को अनिवार्य कर दिया है। इसे एप से सरकार, सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति से लेकर टीचरों की निगरानी भी करेगी। इसके अलावा इस एप में सभी छात्रवृत्ति योजना, सूचना का अधिकार और अन्य योजनाओं की भी पूरी जानकारी होगी।

इंदौर से शुरू हुआ थे ये एप

इंदौर से शुरू हुआ थे ये एप

बता दें कि इस इस एप सरकारी स्कूलों टीचरों की निगरानी के उद्देश्य से बनाया गया था। इसे सबसे पहले 2015 में इंदौर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। हालांकि बाद में इस एप में कई तकनीकी खामियों और शिक्षकों की शिकायतों के बाद बंद कर दिया गया था लेकिन अब इस एप का नया और बेहतर वर्जन लॉन्च किया गया है।

टीचरों की उपस्थिति से लेकर छुट्टी तक देखेगा ये एप

टीचरों की उपस्थिति से लेकर छुट्टी तक देखेगा ये एप

इस एप के पीछे सरकार का मकसद था कि सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों की उपस्थिति अब ऑनलाइन ली जाएगी और उसके लिए इस एप का सहारा लिया जाएगा। इसके अलावा इस एप के जरिए छुट्टी के लिए आवेदन, प्रमोशन, क्रमोन्नति की अर्जी के साथ और भी अन्य सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा।

सभी टीचरों को एप डाउनलोड करना अनिवार्य

सभी टीचरों को एप डाउनलोड करना अनिवार्य

मिली जानकारी के मुताबिक इस एप को डाउनलोड करना सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य होगा। इस एप होम, शिक्षक, स्कूल, विद्यार्थी जैसे छह टैब होंगे। इसमें एक ज्ञानार्जन टैब भी होगा जिसमें शिक्षकों को ये भी बताना होगा कि वे किना पाठ बच्चों को पढ़ा चुके हैं और कितना बाकी है ये भी बताना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+