JAN KI BAAT EXIT Poll: मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी में कड़ी टक्कर, जानें कौन सी पार्टी है आगे?
देश में पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए आज शाम वोटिंग खत्म हो गई। मतदान खत्म हो के साथ ही टीवी चैनल्स और एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अधिकतर एग्जिट पोल में आगे नजर आ रही है।
''जन की बात'' के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर की बात कही जा रही है। हालांकि राज्य में कांग्रेस बढ़त बनाए हुआ है। बीजेपी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

''जन की बात'' के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। प्रदेश में कांग्रेस 102-125 सीटों और बीजेपी को 100-123 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, आप और बीएसपी और अन्य के खाते में 5 सीटें जाती दिख रही हैं।
एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी का वोट प्रतिशत सबसे अधिक 55.8 फीसदी बताया गया है। जबकि सीटों के मामले में बीजेपी कांग्रेस से पिछड़ती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में 37.3 फीसदी वोट शेयर आने की उम्मीद है। अन्य के खाते में 4.7 फीसदी वोट जा सकते हैं।
बता दें, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को एक चरण में 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार 77.15 फीसदी वोटिंग हुई थी। अगर, साल 2018 के विधानसभा चुनाव परिणाम की बात की जाए तो उस वक्त 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 109 सीटें, कांग्रेस को 114 सीटें, BSP ने 2 सीटों पर कब्जा किया था।












Click it and Unblock the Notifications