Madhya Pradesh के डिप्टी सीएम के विवादित बोल, 'सेना, सैनिक, देश सब PM Modi के चरणों में नतमस्तक'
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के हालिया बयान की वजह से बवाल शुरू हो गया है। देवड़ा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा देश, सेना और सैनिक भी पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चरणों में नतमस्तक है। इस बयान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इसे सेना के पराक्रम और सैनिकों का अपमान बताया है। जबलपुर में आयोजित एक सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से पाकिस्तान से बदला लिया है, उसकी पूरी देश में तारीफ हो रही है।
Madhya Pradesh के डिप्टी सीएम के विवादित बोल
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कार्यक्रम के दौरान पीएम की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से पहलगाम अटैक का बदला लिया है वह काबिल-ए-तारीफ है। आज पूरा देश, देश की सेना और हमारे सैनिक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।' देवड़ा ने आगे कहा कि पीएम मोदी की नीतियों और कार्यकुशलता की वजह से देश की सीमाएं पहले से सुरक्षित हुई हैं। देश का मान-सम्मान बढ़ा है और इसका पूरा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री जी को जाता है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Karni Mata Visit: जिस करणी माता मंदिर में आ रहे पीएम मोदी, वहां पर रहती है 20,000 'काबा की फौज'
जगदीश देवड़ा ने पहलगाम हमले का जिक्र कर पाकिस्तान को लताड़ा
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, ' पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया गया था और उनका धर्म पूछ-पूछकर मारा गया था। इससे पूरे देश के मन में काफी पीड़ा और आक्रोश थी। पूरे देश के मन में ऐसे ही भाव थे कि जिन्होंने माताओं-बहनों का सिंदूर मिटाने का काम किया, जब तक उन्हें नहीं मारा जाएगा तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे।' इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान को लताड़ते हुए कहा कि देश की सेना ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने जताई आपत्ति, माफी की मांग
डिप्टी सीएम देवड़ा के इस बयान पर सियासी संग्राम भी शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इसे सैनिकों का अपमान बताते हुए माफी की मांग की है। कांग्रेस ने कहा, 'सेना को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल करना शर्मनाक है। यह बयान सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।' प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने कहा कि जगदीश देवड़ा को अपने बयान के लिए माफी मांहनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: PM Modi ने सभी NDA CM को बुलाया दिल्ली, Operation Sindoor की सफलता के बारे में देंगे जानकारी












Click it and Unblock the Notifications