मध्य प्रदेश में 15 सितंबर से खुल रहे हैं कॉलेज-यूनिवर्सिटी, यहां पढ़ें पूरी गाइडलाइन
मध्य प्रदेश में 15 सितंबर से खुल रहे हैं कॉलेज-यूनिवर्सिटी, यहां पढ़ें पूरी गाइडलाइन
भोपाल, 10 सितंबर: मध्य प्रदेश के कॉलेज और यूनिवर्सिटी (विश्वविद्यालयों) को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है कि कॉलेजों और यूनिवर्सिटी राज्य में फिर से 15 सितंबर से खुल जाएंगे। पोर्टल mp.gov.in पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्रों को केवल 50 फीसदी क्षमता पर कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति होगी। वहीं शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति 100 फीसदी होगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के कॉलेज, विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की घोषणा की है।

शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऑफलाइन मोड में कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए, कॉलेज के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और छात्रों के लिए कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होगा।
यहां देखें पूरी गाइडलाइन
-एमपी में कॉलेज, विश्वविद्यालय फिर से खोले जाएंगे। वहीं सरकार ने हॉस्टल और पुस्तकालयों को भी फिर से खोलने की अनुमति दी है।
- इन शिक्षण संस्थानों में छात्रों की अधिक संख्या होने की स्थिति में अलग-अलग समूह बनाकर प्रायोगिक और शैक्षणिक कार्य शुरू किया जा सकता है। यह सुरक्षा प्रोटोकॉल के आधार पर किया जाना चाहिए।
- हर स्थिति में कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगा।
-वहीं ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहनी चाहिए। इसके लिए संस्थानों को ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण को पूरा करने के लिए अलग-अलग समय सारिणी तैयार करनी होगी।
- पुस्तकालयों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है, इसलिए इन स्थानों के लिए यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की जाए, हाथों में सैनिटाइजर लगाया जाए और पुस्तकालय को एक निश्चित समय में केवल 50% क्षमता तक ही भरा जाएगा।
- हॉस्टल सिर्फ ग्रेजुएट के फाइनल ईयर के छात्रों के लिए खुलेगा।
-अगर किसी में कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें तुरंत छात्रावास में आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
-छात्रावास में प्रवेश लेने से पहले माता-पिता की सहमति लेना अनिवार्य होगा।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications