CM शिवराज चौहान ने की मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों की घोषणा, बोले- 1 लाख पदों पर शुरू करेंगे भर्ती

भोपाल। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में युवाओं को जल्द ही नौकरियां दी जाएंगी। यहां कुल 1 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसका ऐलान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हमारी सरकार प्रदेश में रोजगार मुहैया कराने के लिए तत्पर है। अब हम 1 लाख भर्तियां करने जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क निदेशालय के हवाले से बताया गया कि, राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ उद्यमिता, स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री का कहना है कि, निजी क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर हैं।

Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says- We will soon start recruitment for 1 lakh job posts

Recommended Video

    Shivraj Singh Chouhan ने Corrupt Officer को दी खुली चेतावनी, जानें क्या बोले | वनइंडिया हिंदी

    रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने का प्रपोजल तैयार
    सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सरकार के लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट से भी खुशखबरी है। दरअसल, लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट ने अपने यहां रिक्त पदों की संख्या 1000 से बढ़ाकर 5000 किए जाने का प्रपोजल तैयार किया है। यदि डिपार्टमेंट का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया जाता है तो 2022 में 5000 पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा।

    खास बात यह है कि, पटवारी भर्ती परीक्षा हर साल आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव में एक विकल्प यह भी दिया गया है कि यह 5 हजार पद एक साथ न भरकर टुकड़ों में भरे जाएं। इससे शासन के वित्त विभाग पर भी लोड नहीं बढ़ेगा। यदि प्रस्ताव पास हो जाता है तो अगले 5 साल तक लगातार हर वर्ष पटवारी भर्ती परीक्षा होगी। लैंड रिकॉर्ड विभाग के कमिश्नर ज्ञानेश्वर बी पाटिल ने कहा कि, अगले 5 साल तक हर वर्ष पटवारी भर्ती परीक्षा होती रहेंगी। बताया जता रहा है कि, वर्ष 2017 में 9 हजार पदों पर भर्ती हुई थी। तब प्रदेश के 10 लाख परीक्षार्थियों ने इसमें भाग लिया था, लेकिन उनमें से कुछ पदों को लेकर उम्मीदवारों का लैंड रिकॉर्ड विभाग से अभी तक विवाद चल रहा है और कुछ कैंडिडेट्स कोर्ट भी चले गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+