Madhya Pradesh: मोहन यादव ने किया 'एक बार फिर से मोदी सरकार' का नारा बुलंद, PM के लिए क्या कहा?
बीजेपी राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने जमकर भाषण दिया। पीएम मोदी ने कहा, ''भारत आज बड़े लक्ष्य तय कर रहा है... हम 2029 में यूथ ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। "
उन्होंने कहा,"हम 2036 में अपने देश में ओलंपिक की मेजबानी के लिए काम कर रहे हैं... हम भारत की विदेशों पर निर्भरता कम कर रहे हैं और इसलिए हम बड़े-बड़े लक्ष्य तय कर रहे हैं और उसके लिए काम कर रहे हैं। भविष्य में हम ऐसा भारत देखेंगे जिसमें लाखों करोड़ रुपये का तेल या फर्टिलाइजर विदेशों से आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारा पाम ऑयल मिशन हमारे किसानों को इतना सशक्त करेगा कि वे देश का पैसा बचाएंगे...''

पीएम मोदी के संबोधन के बाद भाजपा नेताओं में जोश और बढ़ा हुआ है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी के भाषण का एक टुकड़ा मल्टीमीडिया साइट एक्स पर शेयर करते हुए 'एक बार फिर से मोदी सरकार' का नारा बुलंद किया।
हर लाभार्थी के पास जाइये, उनसे कहिए प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रणाम कहा है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 18, 2024
इसमें भी आपको @NamoApp से भी बहुत मदद मिलेगी, @NamoApp के माध्यम से मेरा प्रणाम, मेरी चिट्ठी लाभार्थियों तक जरूर पहुंचाइये।
-आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी… pic.twitter.com/SXF0Y9oTp4
मोहन यादव ने प्रधानमंत्री के वाक्यों को दोहराते हुए एक्स पर लिखा, "हर लाभार्थी के पास जाइये, उनसे कहिए प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रणाम कहा है। इसमें भी आपको नमो ऐप (Namo App) से भी बहुत मदद मिलेगी, नमो ऐप के माध्यम से मेरा प्रणाम, मेरी चिट्ठी लाभार्थियों तक जरूर पहुंचाइये।"
लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक की। मोदी और नड्डा केंद्र और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं पर भी चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications