'मध्य प्रदेश में 60 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा' संघ के टाइटल से वायरल हुआ ये पत्र
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में आए दिन नए पुराने आॅडियो-वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को आरएसएस के टाइटल से एक पत्र सोशल मीडिया पर आया है। इस पत्र में मौजूदा सत्ताधारी दल भाजपा की स्थिति अच्छी नहीं बताई जा रही। पत्र के आलेख के मुताबिक, भाजपा इस बार राज्य में महज 68 सीटें ही ले पा सकती है। यह पत्र मप्र भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह के लिए लिखा गया है। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई कि इसे संघ की ओर से जारी किया गया है या फिर फेक है।

क्या-क्या लिखा गया पत्र में
पत्र में लिखा गया है कि कांग्रेस मप्र में 140 से ज्यादा सीटों के साथ आ सकती है। वहीं ये भी बताया गया कि चुनाव के लिए मध्य प्रदेश संघ द्वारा एक त्रिस्तरीय गोपनीय सर्वे 15 नवंबर से 30 नवंबर 2018 के बीच कराया गया है, जिसमें विभिन्न प्रचारकों एवं मंडल स्तर से प्राप्त आंकड़ों का संकलन कर रिपोर्ट तैयार की है। उज्जैन संभाग में भाजपा की स्थिति अचानक से खराब हो गई है, वही इंदौर ग्वालियर रीवा एवं मध्य क्षेत्र में टिकट वितरण की गलतियों का खामियाजा बड़े पैमाने पर नजर आ रहा है। पत्र में कहा गया है कि शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आक्रोश पहले की तुलना में ज्यादा दिखाई दे रहा है।
संघ से नहीं हो रहा फायदा?
पत्र के अनुसार, संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का भी भाजपा को कोई लाभ मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा की स्थित एवं असंतुष्ट कार्यकतार्ओं द्वारा भी पार्टी के प्रत्याशियों को कई सीटों पर सीधे-सीधे नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पत्र में लिखा है कि हमारे ताजा सर्वे के मुताबिक कांग्रेस 142 सीटों पर मजबूत स्थिति में है, वहीं भाजपा को केवल 68 सीटों पर ही जीत मिल रही है। बसपा और सपा के नेता भी भाजपा को सीधा समर्थन करने से बच रहे हैं, जिससे भी भाजपा के विजय की संभावना दिनों दिन क्षीण होती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications